Technomec Solutions ने कराया Cricket मैच का आयोजन, कई कंपनी के कर्मियों ने लिया भाग

जमशेदपुर। प्रत्येक वर्ष की भांति इस साल भी जमशेदपुर के नामी व्यवसायी टेक्नोमैक सॉल्यूशंस द्वारा सोनारी मैदान जमशेदपुर में क्रिकेट मैच आयोजित किया गया। रविवार को शहर की अग्रणी कंपनियों के सहयोगियों जैसे टाटा स्टील लिमिटेड, सुदीशा फाऊंडरी, रुंगटा माइन्स ,टाटा कमिंस ,अक्षत कॉरपोरेशन ,श्री गणेश इंटरप्राइजेज श्री कृष्णा मेटल ,आरएसबी ट्रांसमिशन, एसकेएफ इंडिया लिमिटेड तथा केन्नामेटल इंडिया लिमिटेड इत्यादि ने भाग लिया। कंपनियों के सभी सहयोगियों ने इस क्रिकेट मैच का अद्भुत आनंद लिया और सराहा।

इस खेल प्रतियोगिता में सभी लोग काफी प्रफुल्लित रहे । किसी ने सत्य ही कहा है गाड़ी चलती है तेल से और शरीर स्वस्थ रहता है खेल से । इस भौतिक युग में किसी के पास समय नही है की सभी एक साथ एक जगह पर एकत्रित होकर अपना मूल्यवान समय खेल के लिए दे । इस आयोजन को सफल करने का श्रेय टेक्नोमेक के HR मैनेजर कान्हु कार को दिया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस तरह के खेल का आयोजन विगत 15 सालो से किया जा रहा है, इसके लिए टेक्नोमेक के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री सुनील बागडोदीया प्रशंशा के पात्र हैं। टीम टेक्नोमेक आप सभी लोगो से आशा करती है की आप सभी लोग आने वाले सालो में भी आकर इस तरह ही क्रिकेट मैच का आनंद लेंगे। इस तरह के आयोजन, टीम टेक्नोमेक के साथ साथ बिजनेस पार्टनर्स के सहोगियों में भी नए उत्साह का संचार करता है, एवम आपसी संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close