तेजस्वी यादव बने मुख्यमंत्री पद का चेहरा, मुकेश सहनी होंगे उपमुख्यमंत्री उम्मीदवार, महागठबंधन ने किया ऐलान, गठबंधन ने दिखाई एकजुटता

Tejashwi Yadav becomes the Chief Ministerial candidate, Mukesh Sahni will be the Deputy Chief Minister candidate, the Grand Alliance announced, showing solidarity.

Election News : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर महागठबंधन ने बड़ा ऐलान कर दिया है। आरजेडी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है, जबकि वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी को उपमुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया गया है। यह घोषणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पटना में महागठबंधन की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में की।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की सहमति से यह निर्णय लिया गया है। आगामी विधानसभा चुनावों के लिए महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। वहीं, विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी को उपमुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया गया है। यह घोषणा कांग्रेस, राजद, वाम दलों और वीआईपी के संयुक्त मंच से की गई, जहां सभी दलों ने एक स्वर में कहा कि “इस बार बिहार में बदलाव तय है।”

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए अशोक गहलोत ने कहा, “राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सहमति से यह फैसला लिया गया है कि तेजस्वी यादव महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। वह एक युवा और ऊर्जावान नेता हैं, जिनमें बिहार को नई दिशा देने की क्षमता है।”

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गहलोत ने आगे कहा कि “अन्य पिछड़ा वर्ग से आने वाले मुकेश सहनी को उपमुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया गया है। उन्होंने मेहनत और संघर्ष से अपनी पहचान बनाई है। महागठबंधन उनकी भूमिका को सम्मान दे रहा है।” गहलोत ने यह भी कहा कि “महागठबंधन में और भी उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे ताकि सभी तबकों का संतुलन बना रहे।”

 

इस मौके पर वाम दलों के नेता दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि “यह चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि देश की एकता, संविधान और गंगा-जमुनी तहजीब को बचाने की लड़ाई है।”

कांग्रेस बिहार अध्यक्ष ने भी कहा कि “बिहार बदलाव की राह पर है, और महागठबंधन पूरी तरह से एकजुट है। जनता अब महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त हो चुकी है। इस बार जनता महागठबंधन को स्पष्ट बहुमत देगी।”

 

वहीं, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “बीजेपी ने मेरी पार्टी को तोड़ने की साजिश की। उन्होंने मुझे सड़क पर ला खड़ा किया, लेकिन अब जनता इसका जवाब देगी। महागठबंधन ने मुझे सम्मान दिया है, और मैं बिहार के हर वर्ग के विकास के लिए काम करूंगा।”

 

अशोक गहलोत ने भाजपा नेतृत्व पर तीखा हमला करते हुए कहा कि “अमित शाह और भाजपा नेता बिहार में रैलियां तो करते हैं, लेकिन अब तक यह नहीं बता पाए कि उनका मुख्यमंत्री चेहरा कौन है। लोकतंत्र खतरे में है और बिहार के लोग बदलाव चाहते हैं।”

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजद, कांग्रेस, सीपीआई(एमएल), सीपीआई, सीपीएम, वीआईपी और हम दलों के नेता एक मंच पर मौजूद थे। सभी ने एक स्वर में कहा कि “इस बार बिहार में बदलाव तय है, जनता महागठबंधन के साथ है।”

Related Articles

close