Terror Module: ISI के दो आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 4 नाबालिग समेत 9 गिरफ्तार, रेलवे ट्रैक की हो रही थी निगरानी

अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार, कारतूस और पेट्रोल बम बरामद; विदेश में बैठे हैंडलरों से जुड़े मिले तार

 

अमृतसर।

पंजाब पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े एक बड़े ऑपरेशन में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े दो कथित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। अमृतसर पुलिस की कार्रवाई में 4 नाबालिगों समेत कुल 9 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सभी आरोपित विदेश में बैठे कथित ISI हैंडलरों के संपर्क में थे और उनके निर्देश पर गतिविधियां संचालित कर रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हथियार और पेट्रोल से भरी बोतलें बरामद

पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 3 अवैध पिस्तौल, 9 जिंदा कारतूस और पेट्रोल से भरी 4 बोतलें बरामद की हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार, इन युवकों को कथित तौर पर सुरक्षा प्रतिष्ठानों की रेकी करने, अवैध हथियार जुटाने और पंजाब में कानून-व्यवस्था प्रभावित करने जैसे कार्य सौंपे गए थे।

रेलवे ट्रैक पर लगाए गए थे निगरानी कैमरे

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि नेटवर्क से जुड़े लोगों ने रेलवे ट्रैक के पास सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी की व्यवस्था की थी। इन कैमरों से रिकॉर्ड होने वाली फुटेज कथित तौर पर विदेश में बैठे ISI हैंडलरों तक भेजी जा रही थी। एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि इन कैमरों का इस्तेमाल संवेदनशील गतिविधियों पर नजर रखने के लिए किया जा रहा था या नहीं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक कैमरे से खुली पूरे नेटवर्क की परतें

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, करीब एक महीने पहले अमृतसर-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर एक ओएचई (Overhead Electrification) पोल पर संदिग्ध सीसीटीवी कैमरा मिला था। कैमरे को बिजली देने के लिए वहां सोलर पैनल भी लगाया गया था। जांच के दौरान कैमरे के सिम स्लॉट से बरामद सिम कार्ड गुरदेव नामक व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत मिला।

इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने गुरदेव को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान मिले इनपुट के बाद कथित आतंकी नेटवर्क से जुड़े कई अन्य लोगों तक जांच पहुंची और पूरे मॉड्यूल का खुलासा होने का दावा किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फंडिंग और विदेशी कनेक्शन की जांच जारी

फिलहाल पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां इस नेटवर्क की फंडिंग, विदेशी संपर्कों और अन्य संभावित सहयोगियों की भूमिका की गहन जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close