झारखंड, 2 शिक्षक समेत 20 छात्र घायल: स्कूल में हो गयी बड़ी घटना, हेडमास्ट व शिक्षक सहित 20 बच्चे घायल, अस्पताल में भर्ती…

Terror of bees: 20 children attacked in Latehar school, chaos ensues

Jharkhand School News : झारखंड से एक बड़ी घटना की खबर आयी है। स्कूल में घटी एक घटना मं दो शिक्षक सहित 20 से ज्यादा बच्चे घायल हो गये हैं। सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दो शिक्षक का भी इलाज चल रहा है। घटना झारखंड के लातेहार जिला का है, जहां के चंदवा प्रखंड के अंतर्गत सारंग मध्य विद्यालय में मधुमक्खियों ने बच्चों व शिक्षकों पर हमला कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना में स्कूल में पढ़ने वाले 20 से 25 बच्चे घायल हो गए. सभी बच्चों को इलाज के लिए चंदवा अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को स्कूल के प्रांगण में बच्चे पौधों को पानी दे रहे थे। स्कूल की ही सीढ़ी में मधुमक्खी का छत्ता लगा है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों ने छात्रों और शिक्षकों पर हमला कर दिया। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा तफरी का माहौल बन गया और सभी बच्चे मधुमक्खियों से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान 20 से अधिक बच्चों को मधुमक्खियों ने काट लिया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस घटना में महिला हेडमास्टर सहित दो शिक्षक भी घायल हो गये। शिक्षकों द्वारा तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चों और शिक्षकों को अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक बच्चे की हालत गंभीर है, जिसे रांची भेजने की तैयारी चल रही है। फिलहाल घायल बच्चों और शिक्षकों को इलाज के लिए चंदवा अस्पताल भेजा गया है।

Related Articles

close