शिक्षिका और हेडमास्टर के बीच चल रहा था अफेयर, पति ने 50 हजार रुपये में दे दी सुपारी, स्कूल से लौटते वक्त हेडमास्टर को गोलियों से भून डाला
The teacher and the headmaster were having an affair, the husband gave a contract of 50 thousand rupees, the headmaster was shot dead while returning from school

Head Master And Lady Teacher Affair : शिक्षिका के साथ अफेयर की वजह से हेडमास्टर की हत्या की गयी थी। पुलिस ने हेडमास्टर राजेश कुमार ठाकुर की हत्या मामले में सनसनीखेज खुलासा कियाहै। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए कहा है कि दरभंगा में प्रभारी हेडमास्टर राजेश कुमार ठाकुर की हत्या महिला टीचर रुक्मणी कुमारी और उसके पति अभिलाष कुमार ने किया था।
पुलिस जांच में सामने आया कि शिक्षिका रुक्मणी का राजेश से अफेयर था और वह उस पर शादी का दबाव बना रही थी। इससे नाराज पति ने अपराधियों को सुपारी देकर हत्या की योजना बनाई थी।पुलिस ने इस मामले में महिला शिक्षक रुक्मणी कुमारी (25) और उसके पति अभिलाष कुमार (32) को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि रुक्मणी का राजेश से प्रेम संबंध था और वह लगातार उससे शादी करने का दबाव बना रही थी। इससे नाराज पति ने राजेश की हत्या की साजिश रची थी।
पति ने 50 हजार में हायर किया था शूटर
पुलिस के मुताबिक, अभिलाष ने राजेश को रास्ते से हटाने के लिए एक अपराधी को 50 हजार रुपये की सुपारी दी थी। वारदात से पहले ही उसने एडवांस पेमेंट कर दिया था। घटना वाले दिन भी अपराधी को 2000 रुपये खर्च के लिए ऑनलाइन भेजे गए थे, ताकि बाइक में तेल और खाने-पीने की व्यवस्था की जा सके।
गुरुवार को जब राजेश विद्यालय से लौट रहे थे, तभी स्कूल से करीब 200 मीटर की दूरी पर घात लगाए बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। दो गोलियां उनके सीने और पेट में लगीं। गंभीर रूप से घायल राजेश ने बचने की कोशिश में करीब आधा किलोमीटर तक बाइक चलाई, लेकिन अंततः सड़क किनारे गिर पड़े। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
अफेयर बना विवाद की वजह
पुलिस ने बताया कि राजेश कुमार ठाकुर और रुक्मणी कुमारी का अफेयर पिछले दो सालों से चल रहा था। दोनों ने एक ही दिन BPSC टीचर के रूप में स्कूल में ज्वाइन किया था। इसी दौरान उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं। हालांकि, दो महीने पहले रुक्मणी का ट्रांसफर बहेड़ी प्रखंड के बेलही प्राथमिक विद्यालय में कर दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद दोनों संपर्क में थे।
रुक्मणी का पति अभिलाष, जो बिजली मिस्त्री है, पत्नी के इस रिश्ते से नाराज था। वह आए दिन पत्नी से झगड़ा करता था और धमकी देता था कि राजेश को जान से मार देगा। पुलिस जांच में सामने आया कि रुक्मणी, राजेश पर शादी का दबाव बना रही थी, लेकिन राजेश इसके लिए तैयार नहीं थे।
आखिरी दिन पर हुई वारदात
दिलचस्प बात यह है कि जिस दिन राजेश पर हमला हुआ, वही उनका विद्यालय में अंतिम कार्य दिवस था। वे अपना ट्रांसफर मधुबनी जिले में अपने गांव के पास करवा चुके थे। घटना के दिन सुबह रुक्मणी और अभिलाष दोनों विद्यालय पहुंचे थे। हालांकि, वहां तीनों के बीच क्या बातचीत हुई, यह साफ नहीं हो पाया है। मृतक के छोटे भाई मुकेश कुमार ठाकुर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि इस हत्याकांड के पीछे रुक्मणी और अभिलाष ही जिम्मेदार हैं। वहीं, गांव के लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।












