अंतिम संस्कार की हो रही थी तैयारी..और अचानक मृत महिला की आंखों से बहने लगे आंसू, निकला शरीर से पसीना और फिर……

झारखंड : पूर्वी सिंहभूम जिला में स्थित बंगाल की सीमा से सटे घाटशिला अनुमंडल में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। एक मृत महिला की आंखों से उसकी मौत के एक दिन बाद अचानक आंसू बहने लगे. उसके शरीर से पसीना आने लगा। आंसू और पसीना देख परिजन हतप्रभ रहकर. ग्रामीणों की मदद से महिला का शव लेकर अस्पताल पहुंच गये. हालांकि, अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में 4 मई को इलाज के लिए पहुंची महिला की मौत के बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया था. बाद में डॉक्टरों के समझाने के बाद शव लेकर गांव चले गये. परिजनों के इंतजार में शव को घर में रखा. इस दौरान शव की आंख से आंसू व शरीर से पसीना आता देख शनिवार को फिर शव लेकर सुवर्णरेखा नर्सिंग होम पहुंचे. यहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शव का आंगन में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया.
जानकारी के अनुसार, घाटशिला थाना क्षेत्र के सांढ़पुरा निवासी 30 वर्षीय फूलमनी मुर्मू को जॉन्डिस की शिकायत थी. चार मई को परिजन सुवर्णरेखा नर्सिंग होम ले गये. यहां चिकित्सक ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी. परिजन उसे लेकर घाटशिला के अनुमंडल अस्पताल ले गये. यहां चिकित्सकों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया. इसके बाद महिला के पति विराम मुर्मू ने गलत इलाज से मौत का आरोप लगाया.











