दुल्हे की कार ने बारातियों को कुचला…दुल्हे के पिता सहित 2 की मौत, 8 बाराती जख्मी…किसी तरह शादी..

छपरा। शादी की खुशियां उस वक्त गम में बदल गयी, जब दुल्हे की गाड़ी ने बारातियों को कुचल दिया। घटना में दुल्हे के पिता की दर्दनाक मौत हो गयी, वहीं 6 लोग घायल हो गये। हादसा उस वक्त हुआ, जब दुल्हे की गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया। बारात जाने केलिए तैयार खड़े 8 लोगों को दुल्हे की गाड़ी ने कुचल लिया। घटना में दुल्हे के पिता की मौके पर ही मौत हो गयी। हालांकि लोगों के कहने पर किसी तरह से शादी की रश्म पूरी हुई। दुल्हे को पिता की मौत की जानकारी नहीं दी गयी थी, उसे ये बताया गया कि पिता अस्पताल में हैं और अभी वो ठीक हैं।

घटना छपरा के परसा थाना क्षेत्र चकसहबाज गांव का है। जानकारी के मुताबिक चकसहबाज निवासी कृष्मआ राय के बेटे अखिलेश कुमार की शादी शीतलपुर मनाई माई मंदिर में बुधवार को होनी थी। शादी में जाने के लिए सभी बाराती तैयार होकर पीपल के पेड़ के नीचे खेड़े थे। तभी अचानक से दुल्हे की गाड़ी आई और बारातियों को कुचलते हुए निकल गयी। इस घटना में दुल्हे के पिता कृष्णा राय और दरिहरा भुआल निवासी चंदेश्वर राय की 50 साल की पत्नी सलेहरी देवी की मौत हो गयी। वहीं निभा कुमारी, पुष्म देवी, सुमन कुमार सहित 8 लोग घायल हो गये।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चश्मदीदों के मुताबिक बारातियों को कुचलते हुए दुल्हे की कार आगे जाकर पलट गयी। घटना के बाद शादी के घर में मातम पसर गया। लोगों ने दुल्हा को बिना पिता के मौत की जानकारी दिये, लड़की के घर पहुंचाया और फिर किसी तरह शादी कराकर दुल्हन को वापस लेकर आ गये। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close