इनकम टैक्स रिटर्न भरने की तारीख आगे बढ़ायी गयी…. कंपनियों को मिली बड़ी राहत… देखिये कब है आखिरी तारीख

नयी दिल्ली: कंपनियों को इनकम टैक्स रिटर्न भरने में बड़ी राहत मिली है। वित्त मंत्रालय ने एसेसटमेंट ईयर 2022-23 के लिए आईटी रिटर्न भरने की तारीख बढ़ा दी है। पहले ये तारीख 31 अक्टूबर थी, जो अब 7 नवंबर कर दिया गया है। आईटीआर भरने (ITR Filing) की आखिरी तारीख बढ़ाने से व्यापारियों को बड़ी राहत मिली होगी। दरअसल त्योहारी सीजन की वजह से आईटीआर भरने में काफी दिक्कतें आ रही थी।

जिन लोगों के अकाउंट्स का ऑडिट कराना जरुरी होता है उनके लिए आयकर रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर, 2022 थी। नये निर्देश के मुताबिक अब 7 नवंबर, 2022 तक के लिए उसे एक्सटेंड किया गया है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स ( Central Board Of Direct Taxes) ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा कि पिछले महीने उसने ऑडिट रिपोर्ट फाइलिंग के डेडलाइन को एक्सटेंड किया था। अब इनकम टैक्स रिटर्न फाइलिंग की तारीख को भी एक्सटेंड करने का फैसला लिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक वित्त वर्ष 2021-22 और एसेसमेंट ईयर 2022-23 के लिए घरेलू कंपनियों के लिए इनकम टैक्स रिटर्न को 31 अक्टूबर, 2022 तक भरना जरूरी था। ट्रांसफर प्राइसिंग नॉर्म्स के तहत कंपनियों के आयकर रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर, 2022 है। इस फैसले से टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close