विधानसभा ब्रेकिंग : पुलिस विभाग का आलमगीर आलम, तो मिथिलेश देंगे शिक्षा विभाग से जुड़े सवाल का जवाब.. पढ़िये, मानसून सत्र में कौन मंत्री को किस विभाग का मिला जिम्मा

रांची। झारखंड में मानसून सत्र 29 जुलाई से शुरू होने वाला है। मानसून सत्र को देखते हुए झारखंड सरकार के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। इस मामले में मंत्रिमंडल सचिवालय एवम निगरानी विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दिया है। अधिसूचना में मुख्यमंत्री के प्रभार वाले विभागों के सवालों का जवाब देने के लिए अलग-अलग मंत्रियों को अधिकृत किया गया है।

25 जुलाई को अधिसूचना जारी होते ही तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। सबसे अधिक विभाग मंत्री आलमगीर आलम को दिए गए हैं वही सबसे कम विभाग मंत्री बन्ना गुप्ता को मिले है। आलमगीर आलम को लेकर गृह विभाग, कार्मिक विभाग, विधि विभाग जैसे के आधा दर्जन से ज्यादा बड़े विभागों की जिम्मेदारी दी गयी है। वहीं मिथिलेश कुमार उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा सहित उद्योग, पीएचई और जनसंपर्क की जिम्मेदारी दी गयी है। बन्ना गुप्ता को ऊर्जा, सत्यानंद भोक्ता और आवास एवं नगरीय निकाय का प्रभार दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

देखे पूरी लिस्ट, किनको मिला कौन सा विभाग

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close