ACB की बड़ी कारवाई: ममता वाहन से घूस लेते डॉक्टर गिरफ्तार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को 4 हजार घूस लेते रंगेहाथ दबोचा

Hazaribag ACB news: डॉक्टर को धरती का भगवान माना जाता है।परंतु वही डॉक्टर जब मरीजों जान बचाने के बजाय भ्रष्ट्राचार में लिप्त हो जाय तो पेशे की बदनामी स्वाभाविक है। ऐसा ही एक मामला हजारीबाग जिले का है।

झारखंड में एक बार फिर ACB ने बड़ी कारवाई की है। हेमंत सरकार का भ्रष्टाचार के पार्टी जीरो टॉलरेंस की नीति पर आज ACB ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (MOIC)  डॉ सतीश को गिरफ्तार किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

हजारीबाग में एसीबी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चिकित्सा पदाधिकारी की गिरफ्तार किया है. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने चौपारण सामुदायिक अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर सतीश को चार हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्राप्त जानकारी के अनुसार ममता वाहन का बिल पास करने के एवज में MOIC घूस मांग रहे थे। जिसके बाद शिकायतकर्ता उज्जवल कुमार सिन्हा ने इसकी शिकायत जिले केस SP  से की।शिकायत सही पाकर एसीबी ने पूरी कारवाई की।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल ACB की टीम प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को अपने साथ लेकर गई है. पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। डॉक्टर की गिरफ्तारी के साथ ही CHC में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी आग की तरह फैली। भ्रष्टाचार में लिप्त डॉक्टर के बारे तरह तरह चर्चाएं क्षेत्र में सुर्खियां बनी हुई है।

Related Articles

close