दारोगा के बेटे को डाक्टर ने मार दी गोली, क्लिनीक में बुलाकर मारी गोली, मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

प्रयागराज। मामूली विवाद पर डाक्टर ने दारोगा के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। मामला यूपी के प्रयागराज का है। मर्डर के बाद आरोपी डाक्टर फरार हो गया है। जानकारी के मुताबिक पंकज नाम का युवक थरवई इलाके के 40 नंबर गोमती के जनकल्याण चिकित्सालय में गया था. किसी बात पर उसकी डॉक्टर से बहस हो गई और वहीं उसे गोली मार दी. इस घटना के बाद से क्लिनिक चलाने वाला रोहित फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

जिस अस्पताल में उसकी हत्या हुई है, उसी के पीछे वह अपना घर बनवा रहा था। इसी को लेकर उसका डॉक्टर से विवाद चल रहा था। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है. आईपीएस अभिषेक भारती के मुताबिक अपराधी जल्द पकड़े जाएंगे गिरफ्तारी के लिए टीम भेजी गई है. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी रोहित शर्मा स्वरुप रानी अस्पताल का डॉक्टर है। मृतक युवक के पिता पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर बताए जा रहे हैं, जो वह वाराणसी के सारनाथ थाने में तैनात हैं।

युवक के शव को पुलिस ने लेकर मर्चरी में रखा दिया है। मृतक के परिजन भी रोते-बिलखते पहुंचे और पुलिस से आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग करने लगे। पंकज यादव थरवई क्षेत्र के हसनपुर कोरारी गांव का रहने वाला है। फिलहाल वो तेलियरगंज में रहता था। विवाद को लेकर पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close