स्नातक योग्यताधारी शिक्षकों को विभिन्न ग्रेड के प्रोन्नति का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

रांची : वाणिज्य स्नातक योग्यताधारी शिक्षकों को विभागीय नियमानुसार विभिन्न ग्रेडो में प्रोन्नति देने हेतु सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार द्वारा जारी आदेश पत्रांक 1121 दिनांक 10.08.2023 का अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ स्वागत करते हुए विभाग के प्रति आभार प्रकट किया है।
इस संबंध में शिक्षक नेता श्री सुनील कुमार ने बताया कि इसके पूर्व केवल स्नातक कला एवं विज्ञान के शिक्षकों को ही विभिन्न ग्रेडों में प्रोन्नति दी जाती थी। वाणिज्य स्नातक योग्यताधारी शिक्षकों के प्रोन्नति का कोई प्रावधान नहीं था। इस संबंध में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, बोकारो के संघीय प्रतिनिधि श्री भानु प्रताप सिंह तथा अन्य द्वारा झारखंड हाई कोर्ट में याचिका संख्या 6008/2022 दायर किया गया था।

इस संबंध में सचिव स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग डीझारखंड सरकार द्वारा श्री सच्चिदानंद दिव्येन्दु तिग्गा, उपनिदेशक, माध्यमिक शिक्षा की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर वाणिज्य स्नातक शिक्षकों को सामाजिक विज्ञान कोटि में रखते हुए प्रोन्नति देने हेतु निर्णय लेकर प्रतिवेदन देने का आदेश दिया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस बार 3 सदस्य कमेटी द्वारा वाणिज्य स्नातक शिक्षकों के पक्ष में प्रतिवेदन समर्पित किया गया इसके उपरांत विभाग द्वारा सम्यक विचारों प्रांत वाणिज्य स्नातक शिक्षकों को प्रोन्नति देने संबंधित विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया।

ज्ञात हो कि इस ऐतिहासिक निर्णय से राज्य के हजारों शिक्षकों को लाभ मिलेगा। इसके पूर्व स्नातक कला एवं स्नातक विज्ञान के शिक्षकों को तो प्रोन्नति मिलती थी, परंतु वाणिज्य स्नातक शिक्षक प्रोन्नति से वंचित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उक्त आदेश जारी होने पर श्री सुनील कुमार सहित संघ के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष श्री शिव शंकर पोलाई, जिला महासचिव श्री सरोज कुमार लेंका, जिला उपाध्यक्ष श्री संजय कुमार केसरी, श्री ओम प्रकाश सिंह, श्री संजय कुमार, श्री अनिल प्रसाद, श्री सनत कुमार भौमिक आदि नें वाणिज्य स्नातक शिक्षकों को उनका हक दिलाने में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी शिक्षक साथियों विशेष कर बोकारो के श्री भानु प्रताप सिंह, प्रमंडलीय अध्यक्ष श्री प्रभात कुमार, श्री मनोरंजन कुमार, प्रदेश प्रवक्ता श्री नसीम अंसारी आदि को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close