झारखंड: शिक्षक हत्याकांड की जांच से परिजन नहीं हैं खुश, उतरे सड़कों पर, CBI जांच की मांग, पत्नी बोली, जब युवकों ने मारा बम, तो 62 साल के…

Jharkhand: Family members are not happy with the investigation of teacher murder case, took to the streets, demanded CBI investigation, wife said, when the youth hit the bomb, the 62 year old...

Jharkhand Teacher News: शिक्षक संजय दास की हत्या मामले में पुलिस भले ही खुलासा करने और दोषियों को गिरफ्तार कर लेने का दावा कर रही हो, लेकिन दिवंगत शिक्षक के परिजन इससे संतुष्ट नहीं है। शिक्षिका की पत्नी ने इस मामले CBI जांच की मांग की है। वो मौजूदा जांच से संतुष्ट नहीं है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर, मधुपुर में शिक्षक हत्याकांड की जांच और कार्रवाई से असंतुष्ट लोग अब विरोध पर उतर आये हैं। मधुपुरकोर्ट मोड़ स्थित भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष स्थानीय लोगों और अलग-अलग संगठन के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि 13 फरवरी को मधुपुर में बम मारकर एक शिक्षक की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद लगातार पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। दिवंगत शिक्षक संजय दास की पत्नी उषा रानी के मुताबिक जिस शख्स को गिरफ्तार किया है उस शख्स की उम्र 62 वर्ष बताई जा रही है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जबकि हत्या के चश्मदीदों ने उन्हें बताया था कि दो लड़का बम लेकर आया था और उसने ही बम मारा है। वैसे भी जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया, वो 62 साल के अधेड़ का काम नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस मामले में एक अधेड़ को गिरफ्तार कर किसी को बचाने की कोशिश तो नहीं की जा रही है।

 

उन्होंने कहा कि पूरे मामले की सीबीआई जांच या किसी स्वतंत्र जांच एजेंसी से कराया जाना चाहिये। ताकि दोषी बचे नहीं और निर्दोष फंसे नहीं। आपको बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है, जब सीबीआई जांच की मांग उठी हो। इससे पहले भी सीबीआई जांच की मांग उठती रही है।

 

भाजपा ने भी इस मामले में गंभीरता से जांच करने की मांग की थी। माना जा रहा है कि विधानसभा में भी ये मुद्दा उठ सकताहै। बिगड़ते कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा इस बार हेमंत सरकार को घेरने की तैयारी में है।

Related Articles

close