दहेज के लिए विवाहिता की हत्या : जलती चिता से लड़की के शव को निकाल कर परिजनों ने किया सड़क जाम

बिहार : मोतिहारी में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर दी गई है. मामला हरसिद्धि थाना क्षेत्र का है. विवाहिता के शव को ससुराल वाले जला रहे थे, जिसकी जानकारी मिलने पर मृतका के परिजन वहां पहुंच गए और जलती चिता से अधजले शव को बाहर निकाल लिया. उन्होंने शव को लेकर सड़क जाम कर दिया. मृतका के मायके वालों का आरोप है कि दहेज में पांच लाख नगद और एक बाइक के लिए उसकी हत्या की गई है.

मृतका के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हैं. घटना हरसिद्धि थाना क्षेत्र के हरसिद्धि बाबू टोला की है. मिली जानकारी के अनुसार सुगौली थाना क्षेत्र के श्रीपुर गोपालपुर के पारस शर्मा की 20 वर्षीया पुत्री फुलपरी की शादी हरसिद्धि बाबू टोला गांव के रहने वाले नितेश कुमार से 8 मार्च 2023 में हुई थी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मृतका की मां रामवती देवी ने बताया कि शादी के बाद जब फुलपरी ससुराल गई, उसी समय से पांच लाख रुपये और एक बाइक के लिए उसे प्रताड़ित किया जाता था. कई बार फुलपरी को प्रताड़ित कर मायके भेजा गया था. कुछ दिन बाद दामाद नीतीश कुमार उसे बुला कर अपने घर ले गए. उसके बाद फिर उसे प्रताड़ित करके भगा दिया. उन लोगों ने ही उसकी दहेज के लिए हत्या कर दी है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close