दिल्ली से देशभर तक भड़की आंदोलन की आग! राहुल गांधी की गिरफ्तारी के बाद आज सड़कों पर उतरी कांग्रेस, जंतर-मंतर पर फिर उमड़ा जनसैलाब

NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज, जंतर-मंतर पर 33वें दिन भी हजारों प्रदर्शनकारी डटे; कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन।

नई दिल्ली। NEET पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शुरू हुआ आंदोलन अब राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गया है। मंगलवार को राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं के पीएम आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन और हिरासत के बाद बुधवार को कांग्रेस ने देशभर में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। राजधानी दिल्ली से लेकर कई राज्यों तक कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक सड़कों पर उतर रहे हैं।

उधर, दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन लगातार 33वें दिन भी जारी है। मंगलवार रात भी हजारों प्रदर्शनकारी धरना स्थल पर डटे रहे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदर्शन में शामिल कई छात्र और समर्थक वे भी हैं, जो 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान पुलिस की लाठीचार्ज और आंसू गैस की कार्रवाई का सामना कर चुके हैं। इसके बावजूद आंदोलनकारियों का कहना है कि उनकी लड़ाई अब और तेज होगी।

इस बीच, CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बुधवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “देश जाग उठा है।” उनके इस संदेश को आंदोलन को मिल रहे बढ़ते जनसमर्थन से जोड़कर देखा जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंगलवार देर रात शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे भी जंतर-मंतर पहुंचे और आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात की। उन्होंने छात्रों के साहस की सराहना करते हुए शिक्षा व्यवस्था को लेकर उठाई जा रही मांगों का समर्थन किया। साथ ही CJP प्रमुख अभिजीत दीपके की भी प्रशंसा की। विपक्ष के एक और बड़े नेता के समर्थन से आंदोलन को नई राजनीतिक ताकत मिलती दिखाई दे रही है।

दिल्ली के अलावा हैदराबाद, मुंबई, प्रयागराज समेत कई राज्यों में भी प्रदर्शन देखने को मिले। विभिन्न राजनीतिक दलों और छात्र संगठनों के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में यह आंदोलन और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close