बारात के ठीक पहले दुल्हे की मौत , फंदे पर लटकी मिली लाश, शादी के घर में मचा कोहराम

सक्ती । छत्तीसगढ़ के सक्ती जिला में बारात निकलने के कुछ देर पहले ही दुल्हे ने जान दे दी। घटना के बाद शादी के घर में कोहराम मच गया। घटना सक्ती जिला के जैजेपुर थाना क्षेत्र के भोथीडीह गांव की बतायी जा रही है। फिलहाल, मामले में पुलिस की जांच जारी है. युवक ने किस वजह से आत्महत्या की है, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। दुल्हे का नाम गजाधर विश्वकर्मा है। 27 वर्षीय गजाधर विश्वकर्मा की बारात जाने से वाली थी। इसी दौरान दुल्हे ने तालाब किनारे जाकर फांसी लगा ली।
परिजनों के मुताबिक बारात के लिए गाड़ियां आ चुकी थी, दुल्हे की गाड़ी भी सज गयी थी, बाराती सूट बूट पहनकर बारात जाने के लिए तैयार बैठे थे, तभी ये खबर आयी की दुल्हे ने फांसी लगा ली है। परिजन दौड़ते भागते मौके पर पहुंचे, तो तालाब किनारे पेड़ में फांसी पर लटकी हुई दुल्हे की लाश थी। दुल्हे ने किस वजह से आत्महत्या की है, इसका पता नहीं चला है। घटना की सूचना पर जैजैपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भोथीडीह गांव निवासी मालिकराम विश्वकर्मा के बेटे गजाधर विश्वकर्मा की बारात करही गांव जाने वाली थी। बारात जाने के कुछ घण्टे पहले युवक गजाधर ने गांव के तालाब केकिनारे पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल, मामले में पुलिस की जांच जारी है. युवक ने किस वजह से आत्महत्या की है, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है. मामले में पुलिस जांच कर रही है। इस मामले में परिजनों से भी पुलिस पूछताछ करेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close