दुल्हे के पापा और उसके दोस्त की बेदम पिटाई: ….लड़की देखने बुलाया, पसंद होने पर सुनसान जगह पर ले जाकर लड़के पिता और उसके दोस्त से की लूटपाट, लात-घूंसों से जमकर पीटा, मामला दर्ज

भागलपुर। नाथनगर में लूट और ठगी का अजीबोगरीब मामला आया है। आरोप है कि लड़की दिखाने के नाम पर बदमाशों ने दो लोगों की जमकर पिटाई की और 55 हजार कैश सहित मोबाइल गहने लूट लिये। इस मामल में शिकायत के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस को दी गयी शिकायत के मुताबिक एक मोबाइल नंबर से फोन कर बेटे की शादी की बात हुई थी। बदमाशों ने बेटे की शादी का झांसा देकर राजस्थान से भागलपुर के नाथनगर बुलाया।

जिसके बाद राजस्थान के भीलवाड़ा से पवन कुमार वैष्णव अपने एक दोस्त के साथ अपने बेटे के लिए लड़की देखने नाथनगर पहुंचे। यहां बदमाशों ने उनकी जमकर पिटाई की और पैसे गहने लूट लिये। दोनों लोग बदमाशों से इस कदर डरे हुए थे, कि घायल होने के बावजूद, दर्द से कराहते हुए राजस्थान वापस लौट गये। जानकारी के मुताबिक पवन वैष्णव और उसके दोस्त नितिन मुकेश नाथनगर के जैन मंदिर गेस्ट हाउस में रूके थे। वहीं वो शख्स भी आया, जिसने फोन कर शादी के लिए उन दोनों को बुलाया था। बाद में पवन और नितिन को नाथनगर बाजार ले जाया गया। यहां उन्होंने शादी के लिए सोनी नाम की एक लड़की भी दिखायी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उसने लड़की को अपनी भतीजी बताया। बात पक्की होने के बाद फोन पर बुलाने वाले शख्स ने पवन और नितिन को लड़की के घर चलने को कहा। पवन ने बताया कि हमलोग अजनबी थे, उनकी बातों में आ गए। बदमाशों ने चंपानगर ले जाकर आधार कार्ड के फिंगर प्रिंट के माध्यम से 40 हजार रुपए उनके खाते से निकाल लिए।

फिर ठग दोनों को चंपापुल के आगे लेकर गए और बाइक खड़ी कर हम दोनों से करीब 55 हजार रुपए की छिनतई कर ली।पैसे लौटाने की बात करने पर उक्त पांचों अज्ञात बदमाशों ने मिलकर राजस्थान के दोनों शख्स की जमकर पिटाई कर दी और दोनों के पास से चार मोबाइल फोन भी छीन लिए। इस संबंध में नाथनगर के प्रभारी थानाध्यक्ष मु.मेहताब खान ने बताया कि घटना की लिखित शिकायत मिली है। घटना की पड़ताल की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close