चलती ट्रेन में चढ़ने की जल्दबाजी पड़ी भारी…2 यात्रियों की दर्दनाक मौत और एक गंभीर घायल, त्योहार में भारी भीड़ के कारण हुआ हादसा, देखें पूरी रिपोर्ट!”

The hurry to board a moving train proved costly... 2 passengers died tragically and one was seriously injured; the accident occurred due to heavy crowd during the festival. Watch the full report!

मुंबई। मुंबई से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में हादसा हो गया, जिसमें 3 यात्रियों की मौत हो गई और 1 यात्री गंभीर रूप से घायल हुआ। यह दुर्घटना नासिक रोड रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर हुई। मृतक सभी मुंबई से बिहार लौट रहे थे। हादसे में मरने वाले युवकों की उम्र लगभग 30 से 35 साल थी। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

त्योहार और चुनाव में बढ़ी भीड़

दिवाली और छठ पूजा के अवसर पर पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग बड़े पैमाने पर अपने गृहस्थानों के लिए ट्रेनों में सफर करते हैं। इस बार बिहार विधानसभा चुनाव के कारण भीड़ सामान्य से कहीं अधिक थी, जिससे ट्रेन यात्रा और अधिक जोखिम भरी हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुरक्षा की चेतावनी

रेल मंत्रालय और अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वह सुरक्षा नियमों का पालन करें और खिड़की या दरवाजे से बाहर झुककर यात्रा न करें। त्योहारी और चुनावी भीड़ में ऐसे हादसे बढ़ सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close