जवान ने की आत्महत्या: RPSF 10वीं बटालियन में था पदस्थ, बैरक की छत से लगाई छलांग…

धनबाद: जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां RPSF के जवान ने आत्महत्या कर ली है। हरियाणा का रहने वाला ये जवान का बीती रात अपनी पत्नी से झगड़ा होने की वजह बताई जा रही है। सदर थाना क्षेत्र के हिल कॉलोनी स्थित आरपीएससी 10th बटालियन के जवान ने बैरक की छत से कूदकर आत्महत्या की। मृतक आरपीएसएफ जवान का नाम संदीप कुमार बताया जा रहा है।

सोमवार की सुबह अन्य जवानों ने बैरक कैंपस में जमीन पर उसके शव को पड़ा हुआ देखा। जिसके बाद इसकी सूचना वरीय अधिकारी को दी गई। सूचना पाकर बड़े अधिकारी सहित अन्य जवान मौके पर पहुंचे। घटना से आरपीएसएफ बैरक में शौक की लहर है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरपीएसएफ का असिस्टेंट कमांडेंट अभय कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की देर रात संदीप कुमार अपने परिवार के साथ फोन पर बातचीत कर रहा था।जिसके बाद इस तरह का उसने कदम उठाया। बताया जा रहा है कि उसके परिवार में पत्नी के साथ कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा था। जिसकी वजह से डिप्रेशन में आकर इस तरह कदम उठाया। सोमवार के लिए सुबह 4:00 बजे ग्राउंड पर एक जवान की नजर पड़ी जिसके बाद सूचित किया गया कि यहां पर एक जवान पड़ा हुआ है। छानबीन के बाद पता चला कि यह बैरक का ही जवान था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close