पकड़ा गया चीनी ऐप फ्रॉड का मास्टरमाइंड… भारत से 903 करोड़ की लूट, हवाला के जरिये भेजे गए चीन

नई दिल्ली: चीनी इन्वेस्टमेंट ऐप के जरिए देशभर में फैले 903 करोड़ रुपये के महाघोटाले का पर्दाफाश हो गया है। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली से रोहित विज नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसे इस फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।(चीनी ऐप)

ED की टीम ने दिल्ली में उसके 5 ठिकानों पर छापेमारी कर महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल सबूत जब्त किए हैं। यह कार्रवाई हैदराबाद साइबर क्राइम यूनिट द्वारा 2022 में दर्ज FIR के आधार पर की गई, जिसमें एक फर्जी ऐप LOXAM के माध्यम से लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी का आरोप लगाया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ऐसे रचा गया धोखाधड़ी का ताना-बाना:(चीनी ऐप)

LOXAM नाम की फर्जी इन्वेस्टमेंट ऐप को एक प्रतिष्ठित फ्रेंच कंपनी से जुड़ा बताकर निवेशकों को जल्दी और अधिक मुनाफा देने का झांसा दिया गया। लोगों को फंसाकर उनसे भारी-भरकम निवेश करवाया गया। यह रकम भारतीय नागरिक के नाम से रजिस्टर्ड Xindai Technologies Pvt. Ltd. के खाते में डाली गई, जिसे असल में एक चीनी नागरिक ‘जैक’ संचालित कर रहा था।

धोखाधड़ी से इकट्ठी की गई रकम को इंटरनेट बैंकिंग के जरिए 38 फर्जी खातों में ट्रांसफर किया गया और फिर उसे दो शेल मनी चेंजर कंपनियों —

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद हवाला नेटवर्क के जरिए यह पैसा चीन भेज दिया गया।

ED की पड़ताल में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े: (चीनी ऐप)

  • सिर्फ Xindai Technologies के जरिए 171.47 करोड़ रुपये को विदेशी मुद्रा में बदला गया।

  • गहराई से जांच करने पर पता चला कि रोहित विज की कंपनियों ने कुल 903 करोड़ रुपये की हेराफेरी की।

  • यह पूरी राशि हवाला के जरिए चीन में बैठे मास्टरमाइंड्स तक पहुंचाई गई।

गिरफ्तारी और पूछताछ:

ED ने रोहित विज को 30 जून 2025 को गिरफ्तार किया और उसे 5 दिन की रिमांड पर लिया गया है। एजेंसी के अनुसार, रोहित इस पूरे नेटवर्क का किंगपिन है और उसने चीनी नेटवर्क के साथ मिलकर भारत के लोगों की मेहनत की कमाई को विदेश में भेजा।
अब मामले में जुड़े अन्य भारतीय और विदेशी आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

Related Articles

close