मुख्यमंत्री सचिवालय से समन का जवाब लेकर ईडी कार्यालय पहुंचा दूत

रांची। ईडी के समन का जवाब लेकर मुख्यमंत्री सचिवालय से एक कर्मी इडी कार्यालय पहुंचा है. बताया जा रहा है की मुख्यमंत्री को ईडी के द्वारा भेजे गए समन का जवाब दिया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आठवां समन जारी कर उन्हें रांची जमीन घोटाले मामले में पूछताछ के लिए ऑफिस बुलाया गया था.

इससे पहले हेमंत सोरेन को ईडी ने सात समन भेज कर पूछताछ के लिए बुलाया. लेकिन वे पूछताछ के लिए ईडी ऑफिस नहीं पहुंचे। पिछली बार हेमंत सोरेन को ईडी ने पत्र भेजकर खुद जगह और दिन बताने को कहा था.आठवें समन का पत्र भेजकर ईडी ने पाला मुख्यमंत्री के पल्ले डाल दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close