दामाद संग भागी सास : 9 दिन बाद होनी थी शादी, गहने और कैश भी ले भागी, दामाद ने सास संग रोमांटिक फोटो किया पोस्ट, ससुर को धमकाया, तेरी वाली अब मेरी…

Mother-in-law eloped with son-in-law: marriage was to take place after 9 days, she also ran away with jewelry and cash, son-in-law posted a romantic photo with mother-in-law, threatened father-in-law, yours is now mine...

Damad Sang Bhagi Sas : बेटी की शादी के 9 दिन पहले सास अपने होने वाले दामाद के संग फरार हो गयी। अब इस घटना के सामने आने के बाद हंगामा मच गया है। इधर, परेशान पति ने पुलिस से गुहार लगायी है, जबकि सास और दामाद अपनी रोमांटिक फोटो पोस्ट कर सभी को जला रहे हैं। हद तो ये है कि दामाद अपने ससुर को धमकी दे रहा है कि 20 साल रह लिया…अब उसकी बीबी उसकी है..भूल जाओ उसे… मामला यूपी के अलीगढ़ का है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दामाद ने अपनी प्रेमिका के साथ फोटो भी पोस्ट की है, जो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इधर अपनी मां को अपने होने वाले दूल्हे संग रोमांस करती देख दुल्हन आग बबूला है। वहीं, दुल्हन के पिता भी बौखलाए हुए थे। उन्हें भी अपनी बीवी की वो तस्वीर देख गुस्सा आ गया। बेटी और पिता ने कहा कि वो दोनों जिएं या मरें, हमें फर्क नहीं पड़ता, लेकिन घर से जो कैश और गहने लेकर गए हैं, उन्हें वापस कर दें। हमारा अब उनसे कोई रिश्ता नहीं है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिले के मडराक थाना क्षेत्र की ये पूरी घटना है। पीड़ित परिवार के अनुसार, जितेंद्र कुमार, जो कि बेंगलुरु में काम करते हैं, ने अपनी बेटी शिवानी की शादी 16 अप्रैल को तय की थी। शादी के लिए उन्होंने ₹5 लाख के गहने और ₹3.5 लाख नकद जमा किए थे। मगर, होने वाला दूल्हा राहुल, शादी से ठीक छह दिन पहले शिवानी की मां के साथ भाग गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रिश्तेदारों ने बताया कि राहुल और उसकी सास का रिश्ता एक स्मार्टफोन से शुरू हुआ था, जो शिवानी की मां ने उसे उपहार में दिया था। यही फोन दोनों के बीच संवाद का माध्यम बना और धीरे-धीरे बातचीत प्यार में बदल गई। लड़की बताती है कि उससे ज्यादा लड़का अपनी सास से ही बातें करता था। दोनों गुपचुप वीडियो कॉल भी करते थे।

 

रविवार को, जब पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था, शिवानी की मां किसी काम का बहाना बनाकर घर से निकली और वापस नहीं लौटी। कुछ ही देर बाद यह भी पता चला कि राहुल भी अपने घर से गायब है। परिजनों ने जब दोनों की सोशल मीडिया प्रोफाइल खंगाली तो वहां रोमांटिक तस्वीरें देख उनके होश उड़ गए।

इतना ही नहीं, राहुल ने शिवानी के पिता को धमकी भी दी कि “अब उसकी बीवी उसकी है, भूल जाएं उसे।” इस बेहूदा बयान के बाद शिवानी और उसके पिता ने साफ कह दिया कि “अब उन दोनों से हमारा कोई रिश्ता नहीं है, बस जो गहने और कैश लेकर गए हैं, वह लौटा दें।”

 

परिजनों के अनुसार, महिला ने घर से 10 रुपये तक नहीं छोड़े। घर में रखी हर एक पाई लेकर वह राहुल के साथ चली गई। यह घटना केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि समाज की उन बुनियादी संरचनाओं पर सवाल उठा रही है, जिनमें मां-बेटी और सास-दामाद जैसे पवित्र रिश्ते शामिल हैं।

 

पुलिस में शिकायत दर्ज की जा चुकी है, और अब मामला जांच के अधीन है। पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि महिला और राहुल कहां गए हैं और क्या यह सब पूर्व नियोजित साजिश थी।

Related Articles

close