दो बच्चों की मम्मी हो गयी प्रेमी संग फरार, पति ने चुपके से कर ली दूसरी शादी, तो लौटी वापस, बोली, मेरा हक दो…लूडो खेलते हुआ था प्यार

नवगछिया। अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आयी है। दो बच्चों की मम्मी पहले अपने आशिक के साथ फरार हो गयी, इधर पति की दूसरी शादी की खबर जैसे ही मालूम चली, वो वापस लौटकर अपने लिए भरण पोषण खर्च मांगने लगी। मामला नवगछिया पुलिस जिला के भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलहा गांव का है। दरअसल दो बच्चों की मां को ऑनलाइन लूडो गेम खेलते-खेलते यूपी के एक युवक से प्यार हो गया। फिर एक दिन वो प्रेमी के पास UP भाग गयी। इधर, महिला के पति ने भी पहली पत्नी से तलाक लिए बिना ही चुपके से दूसरी महिला से शादी कर ली।पहली पत्नी को दूसरी शादी के बारे में पता चलो तो वो सीधा प्रेमी को छोड़ ससुराल पहुंच कर भरण पोषण का खर्च मांगने लगी।

महिला की शादी 2018 में बलहा निवासी गौतम कुमार से हुई थी। महिला का आरोप है कि मां, बहन और भौजाई बहुत परेशान करती थी। इसी बीच ऑनलाइन लूडो खेलते-खेलते UP के लड़के से प्रेम हो गया। इसके बाद प्रेमी से मिलने चली गई थी। लेकिन पति ने बिना तलाक लिए चुपके से 17 मई 2024 को दूसरी शादी कर ली। जिसके बाद पत्नी वापस लौट गयी और अपना हक मांगने लगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं पति गौतम कुमार ने साफ कह दिया है कि वो पत्नी को साथ नहीं रखेगा। गौतम कुमार ने कहा कि 2022 में पत्नी पूजा मेरी गैर मौजूदगी के घर से भाग गई थी। उस वक्त वो हैदराबाद में काम करता था। वो 2.5 महीने अपने प्रेमी के साथ रही। वो मायके लौट आयी और फिर वहां से उसके परिजनों ने कॉल कर गलती मानी और वापस ले जाने को कहा। दोबारा फिर ये 7 महीने बाद प्रेमी के पास भागी। और फिर राखी के बाद तीसरी बार भाग गयी।

हालांकि पत्नी का कहना है कि वो एक ही बार प्रेमी के पास भागी है। बाकी के आरोप उस पर झूठे हैं। इधर पत्नी ने कहा है मेरी यही मांग है कि अगर पति ने चुपके से शादी कर ली है तो इससे हमें कोई आपत्ति नहीं है। हमें रखना चाहे तो रखे नहीं तो बच्चा सहित मेरा भरण पोषण का खर्च उठाए । फिलहाल इस विवाद का समाधान नहीं हो पाया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close