मेष राशि के लोगों के रुके काम पूरे होंगे और वृश्चिक राशि वाले नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा दिन रहेगा, जानें आज का सभी राशिफल

3 नवंबर का राशिफल: शुक्रवार के सितारे सिद्ध योग बना रहे हैं। जिससे आज मेष राशि वालों के रुके हुए काम पूरे होंगे। मिथुन राशि वालों का रुका हुआ इनकम सोर्स शुरू होगा। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा दिन रहेगा। कर्क राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा।

वृश्चिक राशि वाले नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। कुंभ राशि वालों की इनकम बेहतर होगी । मीन राशि वालों को रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए ठीकठाक दिन रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मेष राशिफल
यदि आप समाजसेवी हैं तो आज का दिन बहुत खास होगा। आप काम करने में सक्षम होंगे। यह काम बहुत अच्छे से करने में आपके दिमाग में आइडिया आएगा। यदि आपके जीवनसाथी भी आपके व्यापारिक पार्टनर हैं तो व्यापार को बढ़ाना आसान होगा। कैल्शियम की कमी से होने वाले रोगों से सतर्क रहना चाहिए। मित्र का जन्मदिन है तो फोन करके उनको शुभकामना देना न भूले।

वृषभ राशिफल
आज कार्य के साथ-साथ खुशी और छोटी-छोटी खुशियों को उत्सव में बदलने की कोशिश करें। बिज़नेस में कई दिनों से घाटे का सामना करना पड़ रहा है तो इस बारे में सोचना चाहिए। मांसपेशियों में दर्द होने की आशंका होने पर शरीर को व्यस्त रखें। मुश्किलों को पार करने में आपका अच्छा तालमेल मदद करेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिथुन राशिफल
आजकल किसी को मजाक में उपहास नहीं करना चाहिए और किसी को अनावश्यक रूप से बुरा नहीं कहना चाहिए। ऑफिशियल परिस्थितियों में, दिन लगभग सामान्य रहने वाला है, जिसमें आप अपनी आवश्यकतानुसार काम कर सकते हैं। व्यापारियों को घाटे का सामना करना पड़ सकता है. वर्तमान की लापरवाही परीक्षा में नकारात्मक परिणाम लेकर आ सकती है . सेहत में इलाज के बावजूद यदि स्वास्थ्य ठीक नहीं हो रहा है तो आज के दिन किसी अन्य डॉक्टर की सलाह भी ली जा सकती है. पड़ोसियों के साथ ताल-मेल बना कर चलें, विवाद होने की आशंका है.

कर्क राशिफल
आज के दिन आपकी गंभीर वाणी लोगों का दिल जीत लेगी. यदि कोई नया कार्य सीखने का मौका मिले, तो उसको सीखने से चूकना नहीं चाहिए, क्योंकि यह आपके प्रोमोशन में सहायक साबित होगा. व्यापारियों को कल की ही भांती अपने ग्राहकों की संख्या बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए. रक्तचाप से संबंधित परेशानियों को लेकर सचेत रहें. साथ ही हो सके तो खान-पान में फलो का अधिक सेवन करें. पुराने मित्रों से फोन पर बात हो सकती है, जिससे खट्टी मीठी यादें ताजा होंगी. घर के बुजुर्ग के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी, यदि वह बीमार चल रहें हैं तो उनका विशेष ख्याल रखें.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सिंह राशिफल
वर्तमान में उधार देने से बचना चाहिए, और जिन लोगों ने उधार ले रखा है, उनको भी रिमाइं करा दें. ऐसा इसलिए है क्योंकि एक ओर अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, तो दूसरी ओर आज दिए गए उधार से घाटा हो सकता है। नौकरी शुरू करने वाले लोगों को बहुत सोच-विचार करके ही निर्णय लेना चाहिए। व्यापारी बड़े निवेश करने से बच सकते हैं, क्योंकि यह उनके आने वाले लाभ को नुकसान में बदल सकता है। आज स्वास्थ्य की दृष्टि से झुक कर बैठने से बचें, क्योंकि पीठ दर्द आपके काम को बाधित कर सकता है।

कन्या राशिफल
वर्तमान समय में समता वाले गुणों को अपने भीतर बनाए रखें, क्योंकि आपकी पहचान मन की शुद्धता है। ऑफिस में सभी लोगों के साथ बैलेंस बनाए रखना चाहिए, लेकिन दूसरी ओर आपको टीम का नेतृत्व करना भी पड़ सकता है। आज आप भी सबका दिल जीत लेंगे अपने कुशल नेतृत्व से। व्यापारी वर्ग को भविष्य में व्यापार को बढ़ाने के लिए किसी से कर्ज लेना उचित नहीं है। स्वास्थ्य में आज आपको एक बात का ध्यान रखना चाहिए कि बाहर से लौटने के तुरंत बाद ठंडी चीजें नहीं खाना चाहिए। आपको परिवार में कहीं से शुभ खबर मिल सकती है।

तुला राशिफल
आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। मानसिक रूप से किसी बात को लेकर जिद्दी हो सकते हैं। इससे काम में सफलता मिल जाएगी लेकिन रिश्तो में ऐसा बर्ताव ना रखें, वरना दिक्कत हो सकती है। घरेलू जीवन सामान्य रहेगा। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। सब कुछ आपकी मेहनत पर निर्भर करेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य होगा।

वृश्चिक राशिफल
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। बेवजह के झगड़े अपने सिर पर ना लें, सावधानी बरतें। आज, प्यार करने वाले लोग अपनी बातों से अपने प्रिय का दिल जीत सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। आप अपने जीवन साथी के प्रति सावधान रहेंगे। आप उनकी खुशी को देखेंगे, जिससे संबंध बेहतर होगा। आय बढ़ेगी। काम के दौरान दिनमान अच्छा है।

धनु राशिफल
आज कुछ काम अटक सकते हैं, इसलिए सावधानी से काम करें। पैसों का निवेश सोच समझ कर करें। गृहस्थ जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। प्रेमपूर्ण जीवन जीने वाले लोग दिन का आनंद लेंगे। अपने प्रिय को परिवार वालों से इंट्रोड्यूस करा सकते हैं। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। कम खर्च होगा। काम के सिलसिले में दिन सामान्य रहेगा।

मकर राशिफल
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने काम पर पूरा ध्यान देने वालों का भाग्य बहुत शक्तिशाली होगा। जब आप काम कर रहे हैं, आपको सफलता मिलेगी। कुछ नया काम भी मिल सकता है। वृद्धि भी हो सकती है। व्यापार भी अधिक होगा। शादीशुदा लोगों का घरेलू जीवन बहुत प्यारा होगा। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को अपने प्रेमी के गुस्से का शिकार हो सकता है, थोड़ा सावधान रहना चाहिए।

कुम्भ राशिफल
आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी कमाई अच्छी रहेगी, जो आपको खुश करेगा। परिवार में कुछ समस्याएं आ सकती हैं, जो आपको थोड़ा अशांत कर सकते हैं। भाग्य का सहारा मिलेगा जिसके बलबूते आप कुछ नई चुनौतियों से जीत पाएंगे। विरोधियों पर हावी रहेंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। गृहस्थ जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा।

मीन राशिफल
आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर है। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। इनकम में वृद्धि होगी मगर खर्चे भी बढ़ेंगे इसलिए थोड़ा वित्त प्रबंधन पर ध्यान दें। परिवार में किसी खास विषय पर बहस हो सकती है। शांति से काम लें और उनसे बातचीत करें क्योंकि जीवन साथी किसी बात को लेकर क्रोध हो सकती है। प्रेमपूर्ण जीवन जीने वालों के लिए दिनमान सामान्य है।

Related Articles

close