झारखंड: सुजीत गैंग का शूटर रांची में कांड कर रायपुर में छुपा था, पुलिस ने घेराबंदी कर विक्की को होटल से धर दबोचा…

Jharkhand: The shooter of Sujit gang was hiding in Raipur after committing a crime in Ranchi, police laid siege and arrested Vicky from the hotel...

रांची/रायपुर । झारखंड के सुजीत गैंग का शूटर छत्तीसगढ़ के रायपुर से पकड़ा गया है। आरोपी रांची में कांड कर राजधानी रायपुर के एक होटल में छुपा हुआ था। रांची पुलिस ने रायपुर पुलिस की मदद से आरोपी को धर दबोचा है। राजधानी रायपुर पुलिस ने पुष्टि की है कि झारखंड के कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोपी ने रंगदारी के मामले में झारखंड के रांची में फायरिंग की थी। इसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा था। क्राइम ब्रांच की टीम को इनपुट मिलते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, झारखंड के रांची के ओरमांझी थाना में जानलेवा हमला और रंगदारी वसूलने के मामले में सुजीत गैंग का एक आरोपी विक्की वर्मा फरार था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विक्की शर्मा नवंबर 2024 में रांची में हुई एक बड़ी वारदात के बाद से फरार चल रहा था। वह रायपुर में अपनी पहचान छुपाते हुए फरारी काट रहा था। रायपुर क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, विक्की शर्मा झारखंड के कई संगीन मामलों में वांछित था। नवंबर 2024 में रांची में हुई वारदात के बाद से ही वह फरार था। रायपुर में गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से नकली दस्तावेज और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड पुलिस आरोपी की लगातार तलाश कर रही थी। तभी रायपुर क्राइम ब्रांच को खुफिया इनपुट मिला कि आरोपी विक्की शर्मा रायपुर में एक होटल पर मौजूद है। इस इनपुट के बाद रायपुर क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी की घेराबंदी कर ली। फिर खुफिया ऑपरेशन चलाकर विक्की शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अब झारखंड पुलिस ट्रांसिट रिमांड पर लेकर आरोपी को रांची रवाना हुई है।

Related Articles

close