सास को बीबी बनाकर दामाद पहुंचा घर, घरवालों व गांववालों ने लाठी लेकर खदेड़ा, बोले, दोबार गांव में मत घुसना..

The son-in-law returned home after making his mother-in-law his wife. The family and the villagers chased him away with sticks and said, "Don't enter the village again."

Saas-Damad Love Story: सास-दामाद की लव स्टोरी पूरे देश में चर्चा बन गयी है। दामाद राहुल और सास अनिता देवी एक दूसरे को छोड़ने को तैयार नहीं है, लेकिन इस बीच पूरा परिवार अब उनके खिलाफ खड़ा हो गया है। यूपी के अलीगढ़ में अनिता देवी नामक महिला अपने ही होने वाले दामाद राहुल के साथ फरार हो गई थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस घटना के बाद गांव में काफी तनाव का माहौल बन गया। लोगों ने इसे न केवल पारिवारिक मर्यादा का उल्लंघन बताया, बल्कि गांव की प्रतिष्ठा पर भी धब्बा कहा।शनिवार को जब राहुल अपनी सास अनिता देवी को लेकर गांव लौटा तो उनके स्वागत में कोई नहीं बल्कि विरोध में खड़े थे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राहुल के पिता ओमवीर और गांव के कई लोग पहले से ही तैयारी में थे। उन्होंने राहुल और अनिता को गांव में घुसने तक नहीं दिया। ओमवीर ने बेटे को चेतावनी देते हुए कहा, “अब से तेरा और मेरा कोई नाता नहीं, दोबारा गांव में कदम मत रखना।”

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस पूरे घटनाक्रम के बाद दोनों को थाने और परामर्श केंद्र में समझाने की कोशिश की गई। यहां तक कि अनिता देवी के छोटे बेटे ने भी मां को गले लगाकर घर लौटने की विनती की। लेकिन अनिता का दिल नहीं बदला और उसने साफ कहा, “अब तो जिंदगी राहुल के साथ ही काटूंगी।”

 

राहुल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उसने अनिता देवी से कोर्ट मैरिज कर ली है और अब वे पति-पत्नी की तरह जीवन व्यतीत करना चाहते हैं। हालांकि, अनिता मीडिया से बातचीत के दौरान काफी नाराज़ दिखी। उन्होंने मीडिया कर्मियों को डांटते हुए मोबाइल तोड़ने तक की धमकी दी और गाड़ी में बैठकर रवाना हो गईं।

 

पुलिस ने दोनों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। इस प्रेम कहानी ने गांव में हलचल मचा दी है और यह मामला अब सोशल मीडिया से लेकर स्थानीय अखबारों की सुर्खियों में बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यह घटना समाज के लिए शर्मनाक मिसाल बन गई है, वहीं कुछ लोग इसे व्यक्तिगत जीवन का मामला मानकर चुप्पी साधे हुए हैं।

 

अब देखना यह है कि समाज और परिवार की नाराज़गी के बीच राहुल और अनिता देवी अपने इस रिश्ते को कितनी दूर तक निभा पाते हैं।

Related Articles

close