5 शिक्षकों की सेवा समाप्त, राज्य सरकार ने किया आदेश जारी, मचा हड़कंप

शिक्षक न्यूज : राज्यसरकार द्वारा कॉलेजों में शिक्षाकर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने को लेकर महात्मा गांधी कॉलेज ने लंबे समय से लगातार अनुपस्थित चल रहे पांच शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी है. इसे लेकर जारी आदेश में कहा गया है, कि बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 1976 की धारा 32 के 24 (1) की शक्ति का प्रयोग करते हुए शासी निकाय तात्कालिक प्रभाव से इन शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी है. इससे पहले अनुपस्थिति को लेकर संबंधित शिक्षकों से कारण- पृच्छा की गयी थी.
सेवा समाप्त किये गए शिक्षकों में डॉ विनोद कुमार (वनस्पति विज्ञान विभाग), डॉ लीना गुप्ता (गृह विज्ञान विभाग), डॉ रेणु कुमारी पोद्दार (गृह विज्ञान विभाग), डॉ विजुल प्रसाद गुप्ता (राजनीति विज्ञान विभाग) तथा डॉ मुश्ताक अहमद (समाजशास्त्र विभाग) शामिल हैं।
ये खबर भी पढ़ें…










