शिक्षा विभाग ब्रेकिंग: स्कूल में कार्यरत इन कर्मियों की नौकरी 31 मार्च से खत्म, राज्य सरकार के पत्र ने मचायी खलबली

Education Department Breaking: The jobs of these school personnel will end from March 31, the state government's letter created a stir

School News: स्कूलों में बच्चों को दिये जाने वाले मध्याह्न भोजन योजना में बड़ा बदलाव होने वाला है। राज्य सरकार ने में आउटसोर्सिंग एजेंसियों के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों की सेवा खत्म करने का फैसला लिया है। ये फैसला बजट की कमी को लेकर लिया गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक आउटसोर्सिंग एजेंसियों के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों की सेवा अब 31 मार्च 2025 के बाद नहीं ली जाएगी। इस संबंध में शिक्षा विभाग के अंतर्गत मध्याह्न भोजन योजना के निदेशक डॉ. सतीश चंद्र झा ने इस संबंध में सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को आदेश जारी कर दिया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक डॉ. सतीश चंद्र झा ने अपने आदेश में कहा है कि निदेशालय स्तर से बजट के अभाव में यह निर्णय लिया गया है, कि आउटसोर्सिंग कंपनियों की सेवा अब नहीं ली जायेगी। ऐसे में अगर बिना सक्षम प्राधिकार के आदेश के 31 मार्च 2025 के बाद सेवा ली जाती है तो सारी जवाबदेही संबंधित अधिकारी की होगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आदेश में ये भी कहा गया है कि अगर किसी पद पर अधिकारी या कर्मियों की सेवा अत्यंत आवश्यक है तो सक्षम प्राधिकार के आदेश के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। डॉ. सतीश चंद्र झा ने सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी अपने स्तर से एजेंसियों और कर्मियों की संबंध में तुरंत जानकारी दे दें।

 

आदेश से साफ है कि 31 मार्च के बाद कई कर्मचारियों की नौकरी खत्म हो जायेगी। अब कार्यरत लोगों की चिंताएं इस फैसले के बाद बढ़ गयी है। माना जा रहा है कि कई लोगों इस फैसले से प्रभावित होंगे, जिन्हें 31 मार्च के बाद नौकरी से निकाल दिया जायेगा।

Related Articles

close