500 शिक्षकों पर लटकी तलवार: 24 घंटे के अंदर करना होगा ये काम, नहीं तो हो सकती है छुट्टी, मचा हड़कंप

Sword hanging over 500 teachers: They have to do this work within 24 hours, otherwise they might get fired, chaos ensues

School Teacher News : विभाग की सख्ती के बावजूद शिक्षकों की मनमानी खत्म नहीं हो रही है। हालांकि अब लापरवाह शिक्षकों को बख्शने के मूड में विभाग नजर नहीं आ रहा है। 500 से ज्यादा शिक्षकों पर कारवाई की तलवार लटक गयी है। मामला बांका जिले का है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक मॉर्निंग स्कूल शेड्यूल के पहले ही दिन 469 शिक्षक तय समय से देरी से पहुंचे, वहीं 166 ने ऑनलाइन हाजिरी ही नहीं लगाई। अब इन सभी शिक्षकों से 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया है। जानकारी के मुताबिक निर्धारित समय सुबह 6:30 बजे विद्यालय पहुंचने के बजाय जिले के 2208 स्कूलों में 469 शिक्षक सात बजे के बाद पहुंचे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब इसे शिक्षा विभाग ने इसे गंभीरता से लिया है और सभी शिक्षकों से 24 घंटे के भीतर कारण बताने को कहा है। जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) कुंदन कुमार ने कहा कि इन शिक्षकों को विद्यालय अवधि के बाद डीईओ कार्यालय में हाजिर होकर देरी का कारण स्पष्ट करना होगा। यदि जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो उनके खिलाफ वेतन कटौती सहित अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर ऑनलाइन हाजिरी दर्ज नहीं करने वाले 166 शिक्षकों को भी चिन्हित किया गया है। विभाग के अनुसार, इन शिक्षकों की हाजिरी पोर्टल पर सिंक नहीं हुई थी। सुबह तक यह संख्या घट सकती है, लेकिन अंतिम डेटा के आधार पर कार्रवाई तय होगी। वहीं बेलहर और बांका के BEO ने भी संबंधित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है।

 

विभाग ने साफ कर दिया है कि अब किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिक्षक चाहे देर से आए हों या हाजिरी लगाने में टालमटोल कर रहे हों, सब पर सख्ती से निगरानी की जाएगी।

 

यह कार्रवाई अपर मुख्य सचिव (ACS) एस. सिद्धार्थ के अचानक वीडियो कॉल निरीक्षण के बाद तेज़ हुई है, जब पूर्वी चंपारण में एक शिक्षक स्कूल छोड़कर दुकान में पाए गए थे। इसके बाद शिक्षा विभाग ने पूरे राज्य में सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है।

शिक्षा विभाग के इस एक्शन से यह साफ हो गया है कि अब “गुरुजी” की सुस्ती नहीं चलेगी। समय पर विद्यालय आना और ई-हाजिरी लगाना अब सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है।

Related Articles

close