शिक्षिका ने किया ऐसा कांड अफसरों ने पीट लिया अपना माथा, विभागीय ट्रेनिंग में अपनी जगह शिक्षिका ने भेज दिया नकली टीचर, लेकिन फूट गया भांडा, गिरफ्तार, अब नौकरी भी जायेगी

The teacher committed a crime that left the officers in a state of shock. She sent a fake teacher in her place for departmental training, but the matter was exposed. She was arrested and now she will lose her job.

Teacher News : शिक्षा विभाग में अजब गजब कारनामें होते हैं। कहीं असली शिक्षिका की जगह नकली शिक्षिका की नौकरी, तो कहीं एक ही सर्टिफिकेट पर दो-दो शिक्षकों की नौकरी…लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग है। इस बार एक शिक्षिका ने अपनी जगह किसी दूसरी शिक्षिका को ट्रेनिंग में भेज दिया। दरअसल शिक्षा विभाग की तरफ से शिक्षकों की पांच दिवसीय ट्रेनिंग करायी जा रही है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक शिक्षिका ने ट्रेनिंग में हिस्सा लेने के बजाय छुट्टी मनाने की प्लानिंग कर ली और अपनी जगह पर भाड़े की दूसरी महिला को ट्रेनिंग में भेज दिया, लेकिन ट्रेनिंग के दौरान बायोमैट्रिक अटेंडेंस ने शिक्षिका की पूरी पोल पट्टी खोल दी। पूरा मामला बिहार के समस्तीपुर जिला मुख्यालय स्थित बीएड कॉलेज का है। जानकारी के मुताबिक पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के दौरान बायोमेट्रिक जांच में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रह है कि एक शिक्षिका के स्थान पर दूसरी महिला को ट्रेनिंग के लिए भेजा गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक यह महिला किसी अन्य शिक्षिका के नाम पर अवैध तरीके से प्रशिक्षण प्राप्त करने कॉलेज पहुंची थी। मामले का खुलासा तब हुआ, जब प्रशिक्षण के दौरान बायोमेट्रिक उपस्थिति जांच शुरू की गई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बायोमेट्रिक जांच में खुला पूरा खेल

प्रशिक्षण में शामिल सभी प्रतिभागियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज की जा रही थी। इसी दौरान एक महिला की बायोमेट्रिक जानकारी दर्ज सूची से मेल नहीं खा सकी। इस मिसमैच के बाद कॉलेज कर्मियों को शक हुआ और संबंधित महिला से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया, जिससे फर्जीवाड़े की आशंका और गहरी हो गई।

 

कॉलेज प्रबंधन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल इसकी सूचना शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारियों और स्थानीय मुफस्सिल थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कथित फर्जी शिक्षिका को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

गिरफ्तार महिला की पहचान

पुलिस ने गिरफ्तार महिला की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनिया रधुकंठ निवासी कृष्णा कुमार की पत्नी सोनी कुमारी के रूप में की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सोनी कुमारी न तो किसी विद्यालय में शिक्षिका है और न ही उसे इस प्रशिक्षण में शामिल होने का अधिकार था।

 

असली शिक्षिका की जगह भेजी गई थी दूसरी महिला

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि विभूतिपुर प्रखंड के प्राथमिक उर्दू विद्यालय आलमपुर में पदस्थ शिक्षिका हिना परवीन को इस पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में भाग लेना था। लेकिन हिना परवीन की जगह सोनी कुमारी को बीएड कॉलेज भेजा गया था। पूछताछ के दौरान यह तथ्य सामने आया कि सोनी कुमारी को पैसे का लालच देकर प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए भेजा गया था।

 

सूत्रों के मुताबिक, यह पूरा खेल प्रशिक्षण से बचने या किसी निजी कारण से प्रशिक्षण में उपस्थित न हो पाने की स्थिति में किया गया था। हालांकि, बायोमेट्रिक जांच लागू होने के कारण यह फर्जीवाड़ा ज्यादा देर तक छिप नहीं सका।

 

पुलिस और शिक्षा विभाग की कार्रवाई

इस मामले में नगर थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि बीएड कॉलेज के प्राचार्य की शिकायत पर महिला को हिरासत में लिया गया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह गंभीर मामला है और इसमें शामिल सभी लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।

Related Articles

close