शिक्षिका की शादी में पहुंचे शिक्षक ने दुल्हे को मारा चाकू, रिस्पेशन में पहुंचकर पहले दुल्हन को दिया गिफ्ट, फिर दुल्हा के सर पर मारा…

DULHE PAR HUA HAMLA : स्टेज पर चढ़कर पहले दुल्हन को दिया गिफ्ट, फिर शिक्षक ने चाकू से दुल्हा को कर दिया लहूलुहान..। मामला राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले का है। हमले में दुल्हा घायल हो गया। दुल्हा को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची दूल्हे के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। आरोपी शिक्षक और दुल्हन एक साथ ही स्कूल में पोस्टेड थे।

राशमी थाना क्षेत्र के ऊंचा गांव में शादी के बाद आयोजित आशीर्वाद समारोह के दौरान हुई। गांव का एक शिक्षक मौके पर पहुंचा और दूल्हे पर चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हमला हत्या के इरादे से किया गया था. लेकिन ने दूल्हे साफा पहना हुआ था जिसके चलते वह बच गया. इस दौरान अफरा-तफरी मच गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दुल्हन के भाई विशान सैन ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि भीलवाड़ा जिले अंतर्गत मंगरोप थाना क्षेत्र के पीपली के रहने वाले महेंद्र की शादी उसकी बहन कृष्णा से हुई। गांव ऊंचा में शादी के बाद आशीर्वाद समारोह चल रहा था। उसकी बहन और जीजा महेंद्र सेन स्टेज पर बैठे हुए थे. इस दौरान शंकरलाल गिफ्ट लेकर स्टेज पर आया उसे दुल्हन के हाथ में गिफ्ट दिया। इसके बाद उसे दूल्हे के सिर पर वार कर उस घायल कर दिया और फरार हो गया.

आरोपी शंकरलाल का पीछा भी किया गया लेकिन उसके साथी दुर्गालाल तेली, प्रभुलाल जाट, दिनेश भारती समेत आधा दर्जन से बदमाशों ने पत्थर फेंके। बताया जा रहा है कि दुल्हन कृष्णा और शंकरलाल भारती राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मंडपिया में करीब 2 वर्ष पूर्व एक साथ नौकरी करते थे। इनके बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया। इसी रंजिश के चलते उसने यह हमला किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close