“…और भी नेताओं का समय खत्म होने वाला है” आलमगीर आलम की गिरफ्तारी पर निशिकांत दुबे का तंज, मैने तो पहले ही कहा था…

झारखंड। मंत्री आलमगीर आलम की गिरफ्तारी पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने करारा तंज कसा है। आलमगीर आलम की गिरफ्तारी पर सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि कांग्रेस के और भी नेताओं का समय अब खत्म होने वाला है। पिछले पांच सालों में झारखंड में लूट के अलावे कुछ और नहीं हुआ है।

न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए गोड्डा से बीजेपी उम्मीदवार निशिकांत दुबे ने कहा कि, “मैंने पहले भी कहा था कि आलमगीर आलम का समय खत्म हो गया है और कई अन्य नेताओं का भी समय खत्म होने वाला है…झारखंड के सभी मंत्री एक दिन जेल के पीछे जाएंगे। क्योंकि पिछले 5 सालों में झारखंड में ‘लूट’ के अलावा कुछ नहीं हुआ…”

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close