स्कूल में आपत्तिजनक हालत में पकड़ाये लड़की-लड़का, ग्रामीणों ने पकड़कर धुना, फिर कर दिया पुलिस के हवाले, फिर ग्रामीणों ने…

Boy and girl caught in objectionable condition in school, villagers caught them and washed them, then handed them over to police, then villagers...

Love Bird Caught: क्लास रूम में आपत्तिजनक हालत में पकड़ाये प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। बाद में दोनों की पुलिस की मौजूदगी में शादी करा दी गयी। मामला सुपौल के निर्मली की है, जहां पुरुषोत्तम मरौना प्रखंड के कटैया स्कूल में प्रेमी जोड़ा आपत्तिजनक हाल में पकड़ा गया था। जिसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में दोनों की शादी करा दी गयी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत स्थित निर्मल बाबा मंदिर में प्रेमी जोड़े की ग्रामीणों ने शादी करवायी। बताया जा रहा है कि मधुबनी के अंधरामठ थाना क्षेत्र के महथौरा गांव के पुरुषोत्तम कुमार मंडल (27) और सुपौल के मुंगराहा गांव की सितावरी कुमारी (22) की प्रेम कहानी ग्रामीणों और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद शादी में बदल गई। जानकारी के मुताबिक पुरुषोत्तम मरौना प्रखंड के कटैया स्कूल में नाइट गार्ड के रूप में कार्यरत हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रात स्कूल के एक कमरे में प्रेमिका सितावरी के साथ ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद घोघररिया पंचायत की मुखिया एकता यादव और अन्य ग्रामीणों ने पहल कर विवाद को सामाजिक स्तर पर सुलझाया। पुलिस ने प्रक्रिया पूरी कर प्रेमी जोड़े को पीआर बॉन्ड पर मुक्त किया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद ग्रामीणों की सहमति और दोनों परिवारों की रजामंदी से निर्मली नगर के निर्मल बाबा मंदिर में शादी संपन्न हुई। शादी देखने के लिए स्थानीय लोग बड़ी संख्या में जुटे। दोनों कुछ दिन पहले ही मिले थे। जिसके बाद दोनों में प्यार हो गया। जानकारी के मुताबिक रात में लड़की अपने प्रेमी से मिलने आयी थी, तभी ग्रामीणों को इसकी भनक लग गयी और दोनों को क्लास रुम में पकड़ लिया।

Related Articles

close