जवान की विधवा ने सिपाही पर लगाया सनसनीखेज आरोप, मेरे साथ रेप किया, 18 लाख रुपये भी हड़प लिये

दुमका। रक्षक पर ही जब यौन शोषण और दुष्कर्म जैसी आरोप लगे तो किसी अन्य से उम्मीद लगाना बेमानी होगी। ऐसा ही एक मामला जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बलियाडंगाल में रहने वाली एक सिपाही की विधवा ने एसपी कार्यालय में कार्यरत कांस्टेबल कुणाल राणा पर लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने सोमवार को उक्त महिला का मेडिकल जांच फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया. अब कोर्ट में पीड़िता का बयान दर्ज कराया जाएगा.

क्या है मामला

पति की मौत के बाद कुणाल ने साथ निभाने जैसी बात कही और बरगला कर शारीरिक संबंध बनाया. इतना ही नहीं पति की मौत के बाद विभाग से मिला 18 लाख रुपया अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया. वह पैसों से जमीन का कारोबार करने लगा. इधर जब उसे मन करता तो मेरे आवास में आकर दुष्कर्म करता. विधवा होने की वजह से सब कुछ सहती रही.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीड़िता ने बताया की जब वह दुमका आया तो मुझे यहां ले आया. जब मैं अपने पैसों की मांग करने लगी तो कुणाल ने अपने घर बुलाया. अपनी बेटी के साथ घर जाने पर कुणाल उसकी पत्नी कृष्णा लोहे की छड़ से मुझे और मेरी बेटी की पिटाई करने लगी और हमें घायल कर दिया. इसके बाद काफी समय तक बेटी के साथ एक कमरे में बंद कर दिया. बाद में मैं अपनी बेटी के साथ थाना गई और पुलिस को सारी बात बताई तो पुलिस ने पहले हमारा इलाज कराया और सारी बातों को लिखित तौर पर देने को कहा.

मूल रूप से गोड्डा जिले की है पीड़िता

सिपाही कुणाल राणा पर लगातार यौन शोषण करने का आरोप लगाने वाली महिला मूल रूप से गोड्डा जिले के ठाकुरगंगटी की रहने वाली है और वर्तमान में वह दुमका के बलिया डंगाल एरिया में रहती है. महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति जमशेदपुर में सिपाही के पद पर तैनात थे. इस दौरान बीमारी की वजह से 17 फरवरी 2021 को उनकी मौत हो गई. पति के जीवित रहने के समय से ही जिला बल के जवान कुणाल राणा का मेरे घर आना जाना होता था.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

इस पूरे मामले पर मुफस्सिल थाना प्रभारी नीतीश कुमार का कहना है कि उक्त महिला का मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा. बयान और अनुसंधान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस मामले में सिपाही कुणाल राणा और उसकी पत्नी को आरोपी बनाया गया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close