पत्नी पहुंची प्रेमी के साथ कोर्ट में शादी रचाने, फिर पति भी पहुंच गया पीछे-पीछे…प्रेमी ने लगा दी सरपट दौड़

The wife reached the court to get married with her lover, then the husband also followed her...the lover started galloping

Love Affair: पति-पत्नी और वो को लेकर में कोर्ट परिसर में खूब बवाल कटा। दरअसल शादीशुदा प्रेमिका से प्रेमी रचाने के लिए प्रेमी कोर्ट पहुंचा था, तभी पति को इसकी भनक लग गयी और फिर वो भी कोर्ट पहुंच गया, जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया। इधर बवाल बढ़ा तो प्रेमी अपनी प्रेमिका को छोड़कर फरार हो गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामला बिहार के जमुई का है, जहां एक बच्चे की मम्मी को युवक से प्यार हो गया। प्यार इतना परवान चढ़ा कि वो प्रेमी से शादी करने के लिए उतावली हो गयी। फिर क्या था वो अपने प्रेमी के साथ शादी करने कोर्ट पहुंच गई। मामले की जानकारी के बाद पीछे-पीछे महिला के पति और उसकी मां और परिवार के अन्य सदस्य भी जमुई कोर्ट पहुंच गए।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

युवक महिला के पहले पति और मां सहित परिजनों को देखकर युवक अपनी प्रेमिका को छोड़कर कोर्ट परिसर से फरार हो गया। जिसके बाद कोर्ट के पास घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चला। महिला अपने प्रेमी के साथ जाने को लेकर अड़ गई। दरअसल, बांका के संग्रामपुर की रहने वाली ममता कुमारी की शादी 26 मई 2022 को जमुई के गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत एक गांव निवासी जितेंद्र कुमार के साथ हुई थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिला को 2 साल का बेटा है। लेकिन ममता मुंगेर के रहने वाले बिट्टू कुमार से प्रेम करती थी। इसको लेकर पहले ममता की मां उससे उसकी शादी करवाने वाली थी। लेकिन किसी कारण उसकी शादी नहीं हो पाई थी। शादी के बाद भी ममता ससुराल में रहते हुए बिट्टू कुमार से बात करती थी। पति को भी इसकी जानकारी थी, जिसे लेकर पति रोक टोक भी करता था।

 

फिर एक दिन चुपके से महिला अपने बच्चे को लेकर घर से निकल गयी और सीधे कोर्ट पहुंच गयी। वहां पहले से ही प्रेमी मौजूद था। तभी पति को इसकी भनक लग गयी और वो अपने पूरे परिवार को लेकर ही कोर्ट पहुंच गया। समझा बुझाकर सभी को घर भेज दिया गया है।

 

कोर्ट के पास छोड़कर फरार प्रेमी

मंगलवार को प्रेमी ने महिला को फोन कर कहा कि कोर्ट आ जाओ। हम दोनों शादी कर लेंगे। महिला तुरंत कोर्ट चली गई। लेकिन पीछे-पीछे उसका पति जितेंद्र और उसकी मां-बहन सहित परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंच गए। जिसे देखकर बिट्टू ममता को कोर्ट के पास छोड़कर फरार हो गया।

 

हालांकि उसकी मां और पति ने ममता को काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन ममता बिट्टू के साथ जाने की जिद कर रही थी। इसको लेकर घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चला। इसके बाद ममता को उसकी मां अपने साथ संग्रामपुर ले गई।

 

ममता ने बताया कि उसके पति जितेंद्र द्वारा मारपीट और गाली गलौज किया जाता है। मामले की जानकारी के बाद कोर्ट परिसर की ड्यूटी में तैनात सुरक्षाकर्मी पूरे मामले की जांच में जुट गए है।

Related Articles

close