महिला सिपाहीकी संदिग्ध परिस्थिति में मिली लाश, सिपाही पति पर लगा गंभीर आरोप, कंट्रोल रूम में थी पदस्थ

 

Lady Police News : महिला सिपाही की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। आरोप महिला सिपाही के पति पर लगा है। हालांकि महिला सिपाही के पति भी पुलिसकर्मी ही है। घटना पटना के परसा बाजार स्थित यादव चक गांव का है, जहां किराए के मकान में महिला आरक्षी कनक प्रिया रहती थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कनक प्रिया का जाॅब 2018 में बिहार पुलिस के डायल 112 आरक्षित के रूप में हुई थी। फिर उनकी शादी 2020 में प्रभात कुमार से हुई थी। शादी के बाद उनके लगभग 3 साल का एक बेटा प्रणव राज है। जानकारी के मुताबिक कनक प्रिया कंट्रोल रूम में 112 डायल पर आरक्षी के पद पर कार्यरत थीं। उनके पति प्रभात कुमार भी पटेल भवन में डायल 112 के आरक्षी हैं।

पति ने बताया शनिवार को फोन पर किसी से बात करने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था।हालांकि परिजनों के दावों ने मामले को उलझा दिया है। पति की बातों को मानें तो कनक प्रिया नाराज होकर अपने कमरे में गईं, जहां उसने फांसी लगाकर जान दे दी। पति ने उन्हें फंदे से उतारा और पुलिस को सूचना दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि कनक प्रिया के परिजन ससुराल पक्ष पर आरोप लगा रहे हैं। परिजनों ने पति प्रभात कुमार पर हत्या का आरोप लगाया है। कनक प्रिया की बहन मीनाक्षी कुमारी ने आरोप लगाया है कि उनके पति प्रभात हमेशा कनक प्रिया के साथ मारपीट करते थे। उन्होंने बताया कि प्रभात के बहन-बहनोई और उसने मिलकर कनक की पहले जमकर पिटाई की। उसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close