झामुमो की महिला नेता का शव मिलने से मची सनसनी, चुनावी रैली से लौटने के बाद देर रात अचानक हुई थी गायब, फिर नदी में…

There was a sensation when the dead body of JMM's female leader was found, she suddenly disappeared late at night after returning from the election rally, then found it in the river...

जमशेदपुर। चुनाव के शोर के बीच महिला झामुमो कार्यकर्ता की मौत ने सियासी सनसनी मचा दी है। झामुमो नेत्री का नाम आशा सिंह भूमिज है। आशा का शव स्वर्णरेखा नदी से मिला था। मृतिका आशा सिंह भूमिज झामुमो की सक्रिय कार्यकर्ता थी। महिला का शव मिलने की खबर पढ़कर मृतका के बेटे को शक हुआ कि लाश उसकी मां की हो सकती है। इसके बाद बेटे ने शव की पहचान की।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक एमजीएम थाना क्षेत्र के बड़ाबांकी पुल के नीचे स्वर्णरेखा नदी से मंगलवार को एक महिला का शव मिला था। मृतिका के बेटे ने बताया कि उनकी मां झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की सक्रिय कार्यकर्ता थीं और पिछले सात महीनों से पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हो रही थीं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार की रैली में शामिल होकर वह रात आठ बजे घर लौटी थीं। घर लौटने के बाद एक किसी का कॉल आया। मां ने बात की और वापस लौटने की बात कहकर वह घर से निकल गईं। रात 11 बजे के बाद उनका फोन बंद हो गया और संपर्क नहीं हो पाया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने शव के पास से सोने की चेन और मोबाइल बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक आशा सिंह का सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद चल रहा था। उन्होंने राजेश साहू नामक व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जो उनके साथ कई बार झगड़ा कर चुका था।

 

शिकायत के मुताबिक आशा ने एक जमीन खरीदी थी, जिस पर राजेश अपना अधिकार जताता था। इसके अलावा सोनू पांडे के साथ भी जमीन को लेकर विवाद था। महेश को शक है कि इन्हीं विवादों में उनकी मां की हत्या की गई और शव को नदी में फेंक दिया गया।

Related Articles

close