बिकिनी, बीच और बड़ा नाम..सम्मेलन की फोटो पर मचा बवाल..परिवार बोला…कहानी उतनी सनसनीखेज नहीं जितनी दिखाई जा रही’..
“कॉकटेल, कैरिबियन और क्वांटम!” एपस्टीन फाइल्स में स्टीफन हॉकिंग की तस्वीरों से मचा हंगामा

एपस्टीन फाइल्स को लेकर दुनियाभर में फिर हलचल मच गई है। इस बार चर्चा में नाम है मशहूर वैज्ञानिक Stephen Hawking।
वायरल तस्वीरों में हॉकिंग को कैरिबियन में एक कार्यक्रम के दौरान दो महिलाओं के साथ सन लाउंजर पर लेटे हुए दिखाया गया है। तस्वीरों में महिलाएं बिकिनी में नजर आ रही हैं और एक महिला के हाथ में कॉकटेल भी दिखाई दे रही है।
कहां की हैं ये तस्वीरें?
बताया जा रहा है कि ये तस्वीरें मार्च 2006 में कैरिबियन द्वीप Saint Thomas में आयोजित एक विज्ञान सम्मेलन की हैं। कार्यक्रम का आयोजन विवादास्पद फाइनेंशियर Jeffrey Epstein ने किया था, जो इस इवेंट के होस्ट और फंडर थे।
हॉकिंग उन 21 प्रमुख वैज्ञानिकों में शामिल थे, जिन्हें एपस्टीन के निजी द्वीप Little Saint James पर आमंत्रित किया गया था। सम्मेलन के दौरान हॉकिंग ने क्वांटम ब्रह्मांड विज्ञान पर व्याख्यान भी दिया था।
🇬🇧🇺🇸 #EpsteinFiles – Stephen Hawking’s Presence at Epstein Event Revisited
Newly resurfaced materials from the Jeffrey Epstein case reference physicist Stephen Hawking, who attended a 2006 scientific conference in the US Virgin Islands funded by Epstein.
ये खबर भी पढ़ें…The event included… pic.twitter.com/r1BCYB6UWf
— Silvio do Quental (@SilviodoQuental) February 26, 2026
तस्वीरों में क्या दिख रहा है?
एपस्टीन फाइल्स में जारी तस्वीरों में हॉकिंग को The Ritz-Carlton, St. Thomas के परिसर में देखा जा सकता है। वे मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि उनके दोनों ओर दो महिलाएं बैठी हैं।
हालांकि, तस्वीरें किसी भी तरह की अनुचित गतिविधि का स्पष्ट संकेत नहीं देतीं। उस समय उनकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए वे 24 घंटे चिकित्सकीय निगरानी में रहते थे।
परिवार की सफाई
तस्वीरों के वायरल होने के बाद हॉकिंग के परिवार के प्रतिनिधि ने बयान जारी कर सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।
परिवार के अनुसार, तस्वीरों में दिख रही महिलाएं उनकी ब्रिटेन से जुड़ी नर्सिंग टीम की सदस्य थीं, जो उनकी देखभाल के लिए हमेशा साथ रहती थीं।












