पेट्रोल-डीजल के दामों में 6 से 10 रूपये तक की होगी कमी, केंद्र सरकार जल्द कर सकती है ऐलान, लोकसभा चुनाव के पहले महंगाई से राहत

नयी दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमत में 6 से 10 रूपये की कटौती हो सकती है। केंद्र सरकार ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। लोकसभा चुनाव के पहले केंद्र सरकार आमलोगों को महंगाई में बड़ी राहत दे सकती है। खबर है कि केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में जल्द ही कटौती की घोषणा कर सकती है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Price Reduce) में 6 से 10 रुपये तक की कटौती की जा सकती है।

जानकारी के मुताबिक सरकार की तेल कंपनियों के साथ बातचीत चल रही है। गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों (Crude oil) में गिरावट आई है, फिलहाल 80 डॉलर प्रति बैरल के आसपास भाव है, जिससे भारतीय तेल कंपनियों का बजट संभला है. अब उम्मीद है कि जनता को भी महंगाई से थोड़ी राहत मिल जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पिछले साल 22 मई से पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नही किया गया है. पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol-Diesel Price Update) काफी समय से अपरिवर्तित हैं. आखिरी बार केंद्र सरकार ने उत्पाद शुल्क में कटौती की थी. इस दौरान पेट्रोल और डीजल के लिए कुल कटौती 13 रुपये और 16 रुपये प्रति लीटर हुई थी। अगर सबकुछ सही रहता है तो पेट्रोल और डीजल की कीमत 6 रुपये से 10 रुपये तक सस्ताफ हो सकता है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close