ये हमारा इतिहास मिटाना चाहते हैं…. हेमंत सोरेन का भाजपा पर बड़ा हमला, निशिकांत दुबे ने पलटवार में कहा, तुम्हारी तिलमिलाहट अच्छी लगी

They want to erase our history... Hemant Soren's big attack on BJP, Nishikant Dubey retorted saying, I liked your irritation

रांची। झारखंड में जैसे-जैसे आखिरी चरण का चुनाव करीब आ रहा है। नेताओं में जुबानी जंग उतनी ही तेज हो गयी है। अब सभी पार्टियों का पूरा फोकस संताल परगना में है।

भाजपा पर एक बार फिर हेमंत सोरेन ने धर्म के नाम पर बांटने का आरोप लगाया है। हेमंत सोरेन ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि तानाशाहों का घमंड झारखंड तोड़ेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा के बड़े-बड़े नेता राज्य में कैंप कर रहे हैं पर मजाल है कि झारखंड के विकास, तरक्की एवं शांति के लिए एक शब्द बोल दें। वे सिर्फ धर्म के नाम पर लोगों को बांट रहे हैं।

भगवान श्री राम की पावन धरा ने प्रभु की कृपा से इन तानाशाहों का घमंड रावण की तरह तोड़ा है – झारखंड भी तोड़ेगा क्योंकि ये झारखंड को तोड़ना चाहते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हेमंत सोरेन बोले- ये इतिहास मिटाना चाहते हैं
हेमंत सोरोन ने कहा कि सोचिए – संथाल को तोड़कर ये हमारा इतिहास मिटाना चाहते हैं। हमारे विश्वास – हमारी आस्था का प्रतीक भोगनाडीह, देवघर, बासुकीनाथ से लेकर हमारी विरासत मिटाना चाहते हैं। पर झारखंड बंटेगा नहीं। संथाल एक रहेगा – झारखंड के साथ रहेगा।

इधर हेमंत सोरेन के बयान पर निशिकांत दुबे ने पलटवार किया है। निशिकांत दुबे ने कहा कि कल के वोटरों का असर दिखने लगा है,भगवा रंग अब चढ़ने लगा है ।बांग्लादेशीको झारखंड में बसाओ,आदिवासी महिलाओं का बलात्कार करवाओ,ज़बरदस्ती शादी करवाओ,ज़मीन हडपाओ ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आदिवासी 45 प्रतिशत से घटकर 28 प्रतिशत हो गया,मुस्लिम 9 प्रतिशत से बढ़कर 24 प्रतिशत हो जाए,फिर भी हम चुप रहें।खेल ख़त्म,पैसा हज़म।

निशिकांत दुबे ने किया पलटवार

निशिकांत दुबे ने आगे कहा कि यह भाजपा के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का दिया हुआ झारखंड है,तुम तो वोट के लिए झारखंड का विरोध करने वाले लालू प्रसाद जी व बंगलादेशी घुसपैठिया से हाथ मिलाने वाले हो।प्रधानमंत्री मोदी जी ने संथालपरगना को विकसित संथालपरगना बनाया है,हम झारखंडी एक हैं तो Safe हैं

निशिकांत दुबे ने आगे कहा कि निशाने से उपर मारो नहीं तो वार ख़ाली जाएगा ।बांग्लादेशी घुसपैठिया को झारखंड में बसाओ,आदिवासी महिलाओं को बांग्लादेशी घुसपैठिया से बलात्कार करवाओ,ज़बरदस्ती शादी करवाओ,ज़मीन हडपाओ ।

आदिवासी 45 प्रतिशत से घटकर 28 प्रतिशत हो गया,मुस्लिम 9 प्रतिशत से बढ़कर 24 प्रतिशत हो जाए,फिर भी हम चुप रहें।आज कम से कम तुम्हारी तिलमिलाहट मुझे अच्छी लगी ।

यह भाजपा के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का दिया हुआ झारखंड है,तुम तो वोट के लिए झारखंड का विरोध करने वाले लालू प्रसाद जी व बंगलादेशी घुसपैठिया से हाथ मिलाने वाले हो।प्रधानमंत्री मोदी जी ने संथालपरगना को विकसित संथालपरगना बनाया है,हम झारखंडी एक हैं तो Safe हैं

Related Articles

close