मंईया सम्मान योजना में ये होने वाला है बड़ा आयोजन, प्रदेश भर से चार लाख से ज्यादा महिलाओं के रांची पहुंचने का दावा, मुख्यमंत्री कर सकते हैं बड़ी घोषणा..

This is going to be a big event in Maniya Samman Yojana, more than four lakh women from across the state claim to reach Ranchi, Chief Minister can make a big announcement..

Mainya Samman Yojna : झारखंड की मंईया कल हेमंत सरकार का आभार जताने के लिए रांची में जुटेगी। मंईया सम्मान योजना का ये पहला बड़ा आयोजन होगा। इससे पहले पिछले महीने में भी कार्यक्रम आयोजित था, लेकिन राजकीय शोक की वजह से कार्यक्रम को टाल दिया गया। अब कल यानि छह जनवरी को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का राज्यस्तरीय समारोह आयोजित होगा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आर्मी ग्राउंड, खोजाटोली, नामकुम में जिला प्रशासन ने वृहत कार्यक्रम का आयोजन किया है। इसमें राज्यभर से लाखों महिलाएं शामिल होंगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लाभुकों के खाते में 2500-2500 रुपए भेजेंगे। कई लाभुकों के खाते में योजना अंतर्गत बढ़ी हुई सम्मान राशि भेजी जा चुकी है। बचे हुए सभी लाभुकों के खाते में 6 जनवरी को डीबीटी के माध्यम से सम्मान राशि ट्रांसफर की जाएगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झामुमो ने दावा किया है कि समारोह में पूरे राज्य से तीन से चार लाख महिलाएं शामिल होंगी। दूसरे जिलों से आने वाले लाभुकों के आवागमन, अल्पाहार, वाहनों की पार्किंग आदि की व्यवस्था के लिए की जा रही तैयारियों पर प्रशासन पुरी तरह से जुटा हुआ है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिया है कि कार्यक्रम में शामिल होने वाली महिलाओं को किसी तरह की परेशानी ना हो।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर, उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री लगातार कार्यक्रम स्थल पर चल रही तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं । आयोजन स्थल पर की गई तैयारी का निरीक्षण करते हुए उन्होंने सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां तय समय में पूरी करने के निर्देश दिए हैं। समारोह में लोक कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

 

एक ओर जहां आधुनिक नागपुरी गायक पवन राय, कुडुख गायक सुरेंद्र कुजूर और सादरी गायक इग्नेश कुमार अपनी गायकी का प्रदर्शन करेंगे तो वहीं दूसरी ओर झारखंड के पारंपरिक नृत्यों जैसे पाइका, छऊ नृत्य आदि का भी कलाकारों द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान कैबिनेट के सभी मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

Related Articles

close