Sex Racket : सेक्स रैकेट का ऐसे हुआ भंडाफोड़, आपत्तिजनक समान के साथ दो महिला समेत 8 लोग गिरफ्तार

बिहार : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। एक मकान में ये गंदा काम चल रहा था। पुलिस ने रेड मारी तो यहां से 2 महिलाओं समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया । नगर थाना क्षेत्र के सुपर मार्केट के पीछे एक मकान से सेक्स रैकेट में शामिल आठ लोगों को गिरपफ्तार किया गया है।. एसपी स्वर्णप्रभा द्वारा गठित नारायणी दल ने पुलिस की मदद से सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. गिरफ्तार आठ लोगों में दो महिला भी शामिल है. फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार लोगों पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नवगठित नारायणी दल ने नगर थाना पुलिस की मदद से अवैध धंधे से जुड़ी सुपर मार्केट के पास स्थित एक मकान में छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक सामान के साथ दो महिला सहित 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसडीपीओ ने बताया कि छापेमारी वाली जगह से पुलिस को कई पैकेट कंडोम, 10 मोबाइल फोन और 5 वाहन बरामद किए हैं. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह जानने के प्रयास कर रही है कि इस रैकेट के तार कहां तक जुड़ें हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close