शर्मनाक है ये : नशे में धुत्त शिक्षक ने स्कूल में ही कर दी गंदगी…VIRAL VIDEO पर DSE ने लिया एक्शन… तीन को नोटिस हुआ जारी …

देवघर। शिक्षा के मंदिर में एक शराबी शिक्षक ने अपनी कारगुजारी से हर किसी को शर्मिंदा कर दिया। पहले तो शिक्षक शराब में धुत्त होकर स्कूल पहुंच गये और फिर स्कूल के ही बरामदे पर सो गया, हद तो तब हो गयी, जब शिक्षक ने स्कूल में सोये सोये ही लघुशंका कर दी। शिक्षक का VIDEO सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इधर इस मामले में शिक्षा विभाग ने स्कूल के हेडमास्टर, सीआरपी के साथ आरोपी शिक्षक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। मामला देवघर प्रखंड के केनमनकाठी पंचायत के मंगनासार गांव स्थित स्कूल का है, जहां शिक्षक मनोज यादव शराब पीकर पहुंचे थे। इधर इस मामले में आरोपी शिक्षक का कहना है कि तबीयत खराब होने की वजह से वो स्कूल में ही लेट गये थे।

ग्रामीणों के मुताबिक शिक्षक मनोज अक्सर शराब के नशे में ही रहते हैं। ना तो स्कूल समय पर आते हैं और ना ही क्लास लेते हैं। विद्यालय के शिक्षक की ऐसी स्थिति को देखकर कई अभिभावक अपने बच्चों को विद्यालय नहीं भेज रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर वायरल वीडियो विभागीय पदाधिकारी के पास पहुंचा तो विभाग द्वारा मामले में संज्ञान लिया गया है. इसके साथ ही विभागीय स्तर से कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है। इधर, डीएसइ के निर्देश पर बीइइओ आमंदा कुमारी ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेंद्र यादव, शिक्षक मनोज यादव व सीआरपी अर्तिण कुमार मंडल से स्पष्टीकरण की मांग की है। अधिकारियों का कहना है कि स्पष्टीकरण के माध्यम से शिक्षक की ओर से असंतोष जवाब प्राप्त होने पर कार्रवाई की जायेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close