गोबिंदपुर : 1-2 नहीं 27 मंदिर की घंटियां चुरा चुका था ये नाबालिग गैंग…. 5 नाबालिग व एक दुकानदार सहित 6 पकड़ाये….चोरी कर सस्ते में ….

गोबिंदपुर(धनबाद)। शनिवार को मंदिर से घंटा चोरी करने वाले नाबालिगों के एक बड़े चोर गैंग का खुलासा हुआ है। शनिवार को गोबिंदपुर के मास्टर कॉलोनी में मंदिर का घंटा चुराते दो नाबालिगों को रंगे हाथों पकड़ा गया था। पुलिस की पूछताछ में ये खुलासा हुआ कि इन नाबालिगों ने एक-दो नहीं बल्कि कुल 27 घंटों की अलग-अलग मंदिरों से चोरी की थी और फिर उसे बेच दिया था। पुलिस इस मामले में इस मामले में 5 नाबालिगों के अलावे चोरी का सामान खरीदने वाले एक दुकानदार को भी गिरफ्तार किया है।

ये नाबालिग चोर पूजा-आरती के बाद खाली पड़े मंदिरों में बड़े ही शातिर तरीके से घंटे की चोरी कर लेते थे और फिर उसे बरतन की दुकान में बेच दिया करते थे। जैप के ही एक मंदिर से इन चोरों ने 5 घंटियां चुरायी थी, वहीं मास्टर कालोनी, वाणी मंदिर, वनकाली मंदिर सहित कई अन्य मंदिरों से इन चोरो ने हाथ साफ किया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस मामले में पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश टुडू के लिखित शिकायत पर गोबिंदपुर पुलिस ने कार्रवाई की है। इस मामले में जैंप-3 बटालियन के कमांडेट ने भी कड़ा रूख दिखाया था। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से मंदिरों में चोरी की शिकायतें लगातार बढ़ी थी। कई बार दानपेटी तो कई बार मूर्तियों पर चढ़ावे के तौर दिये गये आभूषण की भी चोरी की गयी थी।

शनिवार को दो नाबालिग को हिंद कालोनी में मंदिर का घंटा चोरी करते रंगेहाथों पकड़ा गया था। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया था। पूछताछ में दोनों ने अपने कुछ साथियों का भी नाम बताया। गिरफ्तार सभी 5 नाबालिग चोर गोबिंदपुर मास्टर कालोजी और आसपास के रहने वाले हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close