होली में इस बार चिकन नहीं ! होली में कहीं मजा ना हो जाये किरकिरा, 6000 मुर्गियों को दफनाया गया, प्रशासन ने मुर्गा-मुर्गी को लेकर ….
No chicken this Holi! To prevent the fun of Holi from being spoiled, 6,000 chickens were buried. The administration has taken action against roosters....

Bird Flu Alert : होली से पहले इस बार चिकन का जायका बिगड़ने वाला है। खतरा इतना बड़ा है कि होली में शायद ही कहीं आपको चिकन मिल पाये। जाहिर है होली जैसे त्योहार, जिसमें सबसे ज्यादा चिकन-मटन की बिक्री होती है, इस बार की होली में आपकी कटोरी से चिकन गायब हो जायेगा। दरअसल इसके पीछे कोई रॉकेट साइंस नहीं है, बल्कि आपके बीमार होने का खतरा है। दरअसल बिहार में होली के ठीक पहले बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ गया है।
पटना के कोशल नगर स्थित बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के पोल्ट्री फार्म में 6000 मुर्गियों में संक्रमण की पुष्टि की है। मिली जानकारी के अनुसार, संक्रमित सभी मुर्गियों को दफनाया गया है।
वहीं पूरे इलाके को सैनिटाइज किया गया है। सिर्फ पटना ही नहीं बिहार के कई जिले और जिले तक में भी बर्ड फ्लू का खतरा फैलने का डर बढ़ गया है। इधर, रिपोर्ट मिलते ही प्रशासन ने तुरंत एहतियाती कदम उठाते हुए फार्म परिसर में मौजूद करीब 6000 मुर्गियों को नष्ट करा दिया और पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज कराया गया।
इन मुर्गियों को गहरा गड्ढा खोदकर दफनाया गया। इसके साथ ही संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पोल्ट्री उत्पादों की आवाजाही पर सख्ती बढ़ा दी गई है। दरअसल सरकारी पोल्ट्री फार्म में लगातार मुर्गियों की मौत हो रही थी। जब मृत मुर्गियों की संख्या तेजी से बढ़ी तो जांच किया गया, जिसमें बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।
कौवों की मौत के बाद भेजे गए थे सैंपल
भागलपुर, कटिहार, पटना और दरभंगा में 400 से अधिक कौवों में बर्ड फ्लू मिलने के बाद पोल्ट्री सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। डेयरी एवं पशु संसाधन विभाग द्वारा सैंपल भोपाल भेजे गए थे, जहां संक्रमण की पुष्टि हुई।एक महीने में पटना हाईकोर्ट, आईजीआईएमएस, मोकामा, कंकड़बाग और एफसीआई गोदाम समेत कई क्षेत्रों में 200 से अधिक कौवों की मौत हुई थी। मृत कौवों में एच-1एन-1 संक्रमण मिला था।












