इंटर की परीक्षा देने जा रही छात्राएं भीषण हादसे का शिकार, तीन छात्राओं की गयी जान, 11 की हालत गंभीर

Girls going to take the intermediate exam were victims of a horrific accident, three students died, 11 are in critical condition

Student Accident : बोर्ड परीक्षा देने जा रही छात्राएं भीषण हादसे का शिकार हो गयी। हादसे में तीन छात्राओं की जान चली गयी। हादसा उस वक्त हुआ, जब परीक्षा देने जा रही छात्राओं कोलेकर एक SUV जा रही थी। तेज रफ्तार SUV का टायर ब्लास्ट हो गया। इस घटना में तीन छात्राओं की जान चली गयी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना उत्तर प्रदेश के महाराजगंज की बतायी जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक धानी-फरेंदा राजमार्ग पर एक एसयूवी का टायर फटने से बोर्ड परीक्षा देने जा रही तीन छात्राओं की जान चली गयी। वहीं अन्य घायल हो गईं। पीड़ितों की पहचान चादनी पटेल (15), गायत्री गौर (17) और प्रीति (16) के रूप में हुई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तीनों छात्राएं क्रमश: महाराजगंज के समरदीरा, बिशुनपुर और करमहा की निवासी थीं। यह दुर्घटना उस समय हुई, जब धानी के महेश राम अशोक कुमार गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राएं बोर्ड परीक्षा देने जा रही थीं। घायलों में छह छात्राओं की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि कई अन्य को मामूली चोटें आई हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल घायल छात्राओं को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है। एसयूवी कार का टायर फटने से 3 छात्राओं की मौत हो गई. जबकि 11 अन्य छात्राएं घायल हुई हैं। छात्रा चांदनी पटेल के मौसा ने बताया- सभी छात्राएं समरधीरा स्थित पारस नाथ इन्टर कालेज में पढ़ती हैं।

 

सुबह 7 बजे महेश राम अशोक कुमार इंटर कॉलेज में 10वीं की विज्ञान की परीक्षा देने जा रहीं थी। सेंटर घर से 15 किलोमीटर दूर है।सेंटर से 250 मीटर पहले हादसा हो गया। सभी छात्राएं पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के समरधीरा, विशुनपुर, करमहा बुजुर्ग, करमहा गांव की रहने वाली हैं।

Related Articles

close