झारखंड: भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की गयी जान, नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा

Jharkhand: Three people died in a horrific road accident, accident happened on National Highway

पलामू। एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गयी। घटना पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के कउवल में नेशनल हाईवे 98 की है। जानकारी के मुताबिक सभी मजदूर धान की रोपनी के लिए बिहार के सासाराम जा रहे थे। जहां सड़क हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि 29 मजदूर घायल हैं। गंभीर रूप से घायल 29 मजदूरों को इलाज के लिए रेफर किया गया है।

मृतकों में से एक राजू भुइयां गढ़वा के चीना के सिगसिगा कला के रहने वाले थे। राजू को एमएमसीएच में मृत घोषित कर दिया गया है। दूसरे मृतक का नाम गुड्डू राम है वो रंका थाना के कंचनपुर का रहने वाला था, जबकि तीसरे मृतक का नाम पूरण भुइयां है, वो रंका थाना के सिगसिगा गांव का रहने वाला था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सभी घायल गढ़वा के चीना के सिगसिगा और रंका के उदयपुरा के रहने वाले हैं। गढ़वा के रंका और रमकंडा से मजदूरों का जत्था धान की रोपनी के लिए पिकअप पर सवार होकर बिहार जा रहा था। इसी क्रम में छतरपुर थाना क्षेत्र के कउवल में पिकअप डिवाइडर से टकरा गई. डिवाइडर से टकराने के बाद पिकअप भीषण हादसे का शिकार हो गई।

इस हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक की मौत अस्पताल में हो गई. जबकि 29 से ज्यादा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद छतरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पिकअप पर 30 लोग सवार थे, जिनमें पांच बच्चे भी शामिल थे। जिले के सबसे बड़े अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close