तीन पुलिसकर्मियों गिरी गाज : सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति का शव नहर में फेंका, अमानवीय कृत्य का VIDEO वायरल, SSP ने तीन सिपाहियों पर लिया एक्शन

मुजफ्फरपुर। बिहार में पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है। सड़क दुर्घटना में मृत बुजुर्ग का शव सिपाहियों ने पुल से नहर में फेंक दिया। घटना मुजफ्फरपुर जिले के फुकली का है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में तीन पुलिसवाले दुर्घटना का शिकार हुए व्यक्ति की लाश को पुल से नहर में फेंक रहे हैं। वीडियो को एक राहगीर ने बनाया है। इस सामने तीन पुलिसकर्मियों पर गांज गिरी है।

इस मामले में एसएसपी ने जांच में तीन पुलिसकर्मियों को दोषी पाया गया है। इनमें चालक सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, दो गृहरक्षकों को ड्यूटी से क्लोज कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक फकुली ओपी क्षेत्र अंतर्गत पुल पर रविवार की सुबह एक बुजुर्ग को वाहन ने कुचल दिया था। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंची फकुली ओपी पुलिस ने शव को पुल के नीचे नहर में फेंक दिया। दुर्घटना के बाद शव को पुलिस द्वारा नहर में फेंके जाने की जानकारी मिलते ही बड़ी तादाद में ग्रामीण घटनास्थल पहुंच हंगामा करने लगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हंगामे की सूचना मिलने पर फकुली ओपी पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और दो सैप जवानों ने नहर में प्रवेश कर उक्त शव को पानी से निकाला। इधर पुलिस का कहना है कि शव के सुरक्षित हिस्से को पोस्टमॉर्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है, जबकि दुर्घटना के बाद शव का जो हिस्सा रोड से बुरी तरह चिपक गया था, उस हिस्से को नहर में प्रवाहित कर दिया गया है।

Related Articles

close