तीन जवान शहीद: जवानों से भरी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, मौके पर ही तीन जवान की हुई मौत, गाड़ी के उड़ गये परखच्चे

Three soldiers martyred: A vehicle full of soldiers met with an accident, three soldiers died on the spot, the vehicle was blown to pieces

3 jawan Shaheed : जवानों से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। तीन जवान शहीद हो गये हैं। ये घटना उस वक्त घटी, जब सेना के जवानों से भरी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले (Ramban Accident) में हुई इस घटना में तीन जवानों की मौत हो गयी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

जानकारी के मुताबिक सेना की गाड़ी सड़क से फिसलकर 700 फीट गहरी खाई में गिर गयी। इस घटना में सेना के तीन जवानों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि सेना का ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर जम्मू से श्रीनगर जा रहे काफिले का हिस्सा था, जब बैटरी चश्मा के पास सुबह करीब 11.30 बजे यह दुर्घटना हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के मुताबिक सेना, पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय स्वयंसेवकों ने तत्काल संयुक्त बचाव अभियान में जुट गयी। इस घटना में तीन जवान मौके पर ही मृत पाए गए। मृतकों की पहचान सिपाही अमित कुमार, सुजीत कुमार और मन बहादुर के रूप में हुई है और उनके शवों को खाई से निकाला जा रहा है।

 

 

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारण वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। गाड़ी का पूरी तरह से परखच्चा उड़ गया। सेना का वाहन जम्मू से श्रीनगर जा रहे काफिले का हिस्सा था। करीब साढ़े 11 बजे जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे 44 पर ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया, जिससे गाड़ी खाई में गिर गई।

 

दरअसल रामबन में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ था। सड़क पर मडस्लाइडिंग (कीचड़) के चलते NH-44 को दोनों तरफ से बंद कर दिया गया। प्रशासन ने लोगों ने अलर्ट किया था कि हाईवे क्लियर होने की जानकारी मिलने के बाद ही सफर के लिए निकले। लेकिन जवान पहले ही निकल गये। इससे पहले 4 जनवरी को बांदीपोरा जिले में सेना का ट्रक खाई में गिरने से 4 जवानों की मौत हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close