झारखंड शहीद : मधुपुर के जांबाज जवान नीरज चौधरी सहित तीन जवान शहीद, 5 लापता, सीमा पर ड्यूटी के दौरान ….

Jharkhand martyr: Three soldiers including Madhupur's brave soldier Neeraj Chaudhary martyred, 5 missing, while on duty at the border ....

Jawan Shaheed: सीमा पर वतन की हिफाजत करते हुए देश के तीन जाबांज जवान शहीद हो गये। शहीद जवान में एक जवान झारखंड का रहने वाले हैं। वहीं एक गुजरात और एक यूपी के हैं। पूरी घटना भारत के लद्दाख के सियाचिन ग्लेशियर में घटी, जहां एक बड़ा हिमस्खलन आया, जिसमें भारतीय सेना के तीन जवान शहीद हो गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह दुनिया का सबसे ऊंचा युद्धक्षेत्र है, जहां सैनिक -60 डिग्री की ठंड, तेज हवाओं और बर्फीले खतरों का सामना करते हैं. अभी तक की जानकारी के मुताबिक जवान पेट्रोलिंग कर रहे थे, तभी हिमस्खलन की चपेट में आ गए। इन शहीद जवानों के नाम हैं सिपाही मोहित कुमार, अग्निवीर नीरज कुमार चौधरी और अग्निवीर डाभी राकेश देवभाई। ये तीनों जवान महार रेजीमेंट के थे। तीनों गुजरात, उत्तर प्रदेश और झारखंड के रहने वाले थे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पांच जवान हिमस्खलन में फंसे हुए हैं। एक कैप्टन को बचाया गया है। सेना की बचाव टीमें तुरंत काम पर लग गई हैं, जो लेह और उधमपुर से मदद ले रही हैं। 1984 के ऑपरेशन मेघदूत से अब तक 1,000 से ज्यादा सैनिक मौसम की वजह से शहीद हो चुके हैं। अभी और जानकारी का इंतजार है। सियाचिन ग्लेशियर, जो कराकोरम पर्वत श्रृंखला में 20,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मधुपुर का बेटा हुआ शहीद 

झारखंड का एक अग्निवीर जम्मू-कश्मीर के सियाचिन में शहीद हो गया है। शहादत की खबर आते ही गांव में मातम पसर गया। मधुपुर प्रखंड के कजरा गांव के नीरज चौधरी जम्मू-कश्मीर के सियाचिन ग्लेशियर में तैनात थे।

नीरज कुमार अग्निवीर के रूप में ढाई साल पहले भर्ती हुए थे। अनिल चौधरी के पुत्र नीरज के असामयिक निधन से इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी है। जम्मू-कश्मीर में वीर शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर देने के बाद उनके पार्थिव शरीर को झारखंड के मधुपुर लाया जा रहा है। बुधवार को शहीद अग्निवीर नीरज का पार्थिव शरीर मधुपुर पहुंचने की संभावना है।

Related Articles

close